
साल 2026 की पहली तिमाही खत्म हो रही है और सेकेंड हाफ शुरू हो रहा है। यह सप्ताह इन दोनों महीनों का साक्षी बनेगा। इस हफ्ते चार नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। दो मोबाइल जून की तारीख पर और दो फोन जुलाई की डेट पर एंट्री लेने जा रहे हैं। इस वीक Samsung, OnePlus और OPPO के नए फोन इंडियन मार्केट में उतारे जाएंगे। 29 जून से 5 जुलाई के बीच इस सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G
लॉन्च डेट – 29 जून
सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन 29 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी इसे LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आ रही है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखेगी। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। सैमसंग इस 5जी फोन को 6 एंड्रॉयड और 6 सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आ रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy M47 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की Super AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल 45W फास्ट चार्जिंग Bypass Charging तकनीक के साथ आ रहा है।
OnePlus N6
लॉन्च डेट – 30 जून
वनप्लस एन6 30 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के साथ कंपनी बिल्कुल नई ‘N series’ की शुरुआत करने जा रही है जिसे 20 हजार से 25 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। वहीं लीक्स की मानें तो फोन में MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है और वनप्लस एन6 को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
OPPO Reno 16
लॉन्च डेट – 2 जुलाई
ओपो रेनो 16 5जी फोन 2 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है और यही प्रोसेसर भारतीय मॉडल में दिया जाएगा। इंडिया में इस नए 5जी फोन को 12GB RAM पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रेनो 16 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी जाने की चर्चा है।
OPPO Reno 16C
लॉन्च डेट – 2 जुलाई
ओपो रेनो 16सी इंडिया में लॉन्च होगा जिसे MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Reno 16F का रिब्रांडिंड वर्जन बताया जा रहा है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग 5जी फोन 6.57-इंच फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी 50MP Selfie कैमरा वाला फोन हो सकता है और रियर पैनल पर 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।





















