
रियलमी कंपनी अनाउंस कर चुकी है कि वह आने वाली 2 अप्रैल को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 लॉन्च करेगी। इस सीरीज में realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद यह तीसरा मॉडल बनकर आएगा। कंपनी द्वारा फोन को बाजार में उतारे जाने से पहले ही इसका रिटेल बॉक्स सामने आ गया है। फोन बॉक्स के साथ ही रियलमी 16 5जी फोन की रैम, स्टोरेज, प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी सहित तकरीबन सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है।
realme 16 5G फोन का बॉक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर हुआ है। अंनत रावत नाम के यूजर ने इसकी फोटो अपलोड की है। मोबाइल बॉक्स की बैक साइड को पोस्ट में दिखाया गया है जिसपर फोन स्पेसिफिकेशन्स भी छपी हैं। इस बॉक्स पर रियलमी 16 स्मार्टफोन का RMX5171 मॉडल नंबर लिखा हुआ है। जो रिटेल बॉक्स सामने आया है वह रियलमी 16 के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का है और यह Air Black कलर मॉडल है।
लीक में खुलासा हो गया है कि रियलमी 16 5जी फोन इंडिया में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो रियलमी यूआई 7 के साथ मिलकर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। रिटेल बॉक्स से खुलासा हो गया है कि यह Sony IMX852 सेंसर होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 16 5जी फोन को इंडिया में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में Selfie Mirror भी लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यानी मोबाइल की बैटरी पावर सीरीज के realme 16 Pro और realme 16 Pro+ जैसा ही होगी। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि यह 5 साल यह इससे ज्यादा की हेल्थ के साथ आएगी। वहीं कंपनी खुलासा कर चुकी है कि फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।
realme 16 5G को 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। फोन रिटेल बॉक्स से जानकारी मिली है कि यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। वहीं मोबाइल को IP69 Pro रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक बॉक्स के जानकारी मिली है कि यह अपकमिंग रियलमी फोन 9 5G Bands सपोर्ट करेगा।

रियलमी 16 5जी फोन की विस्तृत जानकारी और प्राइस डिटेल 2 अप्रैल को ऑफिशियली अनाउंस होगी। लेकिन हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल 24,999 रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। दरअसल realme 16 Pro इंडिया में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और realme 16 Pro+ को 39,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया था। ऐसे में realme 16 25 हजार का फोन हो सकता है।












