Upcoming iPhone 2026-27: iPhone 18 से Fold तक, जानें Apple के आने वाले सभी iPhone की डिटेल

Apple इस साल iPhone लॉन्च को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल iPhone को पेश कर सकती है, जबकि iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 की एंट्री 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। नए मॉडल्स में 2nm A20 सीरीज चिप, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी, नया डिजाइन और AI से जुड़े कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानें अपकमिंग iPhone की लॉन्च डिटेल।
Apple के आने वाले iPhone की लॉन्च टाइमलाइन
| iPhone मॉडल | संभावित लॉन्च |
|---|---|
| iPhone 18 Pro | सितंबर 2026 |
| iPhone 18 Pro Max | सितंबर 2026 |
| iPhone Fold / iPhone Ultra | सितंबर 2026 |
| iPhone 18 | मार्च 2027 के आसपास |
| iPhone 18e | मार्च 2027 के आसपास |
| iPhone Air 2 | 2027 की पहली तिमाही, मार्च तक |
iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर iPhone 18 Pro की बात करें, तो इसमें बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद नहीं है। फोन में iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो ProMotion तकनीक के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस को भी बेहतर किए जाने की उम्मीद है। Dynamic Island को छोटा किया जा सकता है, हालांकि इस बदलाव को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होने की उम्मीद है। इसके साथ 12GB रैम मिल सकती है, जिससे फोन में मल्टीटास्किंग और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। iPhone 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जारी रह सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीफोटो कैमरा समेत कैमरा सेंसर में सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम सिर्फ बड़े iPhone 18 Pro Max मॉडल तक सीमित रह सकता है। A20 Pro चिप के बेहतर इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम की मदद से फोटो और वीडियो क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है। कीमत में करीब 100 डॉलर की बढ़ोतरी की उम्मीद है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है, हालांकि आधिकारिक कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max को Apple का सबसे एडवांस iPhone मॉडल बनाया जा सकता है। इसे सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 सितंबर के आसपास फोन से पर्दा उठ सकता है और 18 सितंबर के आसपास बिक्री शुरू हो सकती है। iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी जा सकती है। Dynamic Island का आकार मौजूदा मॉडल के मुकाबले करीब एक-तिहाई छोटा होने की बात कही गई है। फोन में A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप 30 फीसदी तक बेहतर एफिशिएंसी और बेहतर AI परफॉर्मेंस दे सकती है।
iPhone 18 Pro Max में कैमरा सिस्टम का बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोन में वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स लेंस में आने वाली रोशनी को नियंत्रित कर सकेंगे। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी, डेप्थ ऑफ फील्ड और फोटो क्वालिटी में सुधार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। iPhone 18 Pro Max में करीब 5,300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की बात कही गई है। बड़ी बैटरी और 2nm चिप की बेहतर पावर एफिशिएंसी से बैटरी बैकअप में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, फोन में Apple का C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, नया Wi-Fi चिप भी दिया जा सकता है, जिससे वायरलेस कनेक्टिविटी और डेटा स्पीड बेहतर होने की उम्मीद है।
iPhone Fold या iPhone Ultra
Apple पहली बार फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है। यह कंपनी के पिछले कई सालों के सबसे बड़े डिजाइन बदलावों में से एक हो सकता है। लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में बाहर की तरफ करीब 5.5 इंच की स्क्रीन होगी। फोन खोलने पर अंदर की स्क्रीन लगभग 7.8 इंच की हो सकती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो करीब 4:3 होने की उम्मीद है।
फोन में टाइटेनियम और एल्युमिनियम से बना बॉडी डिजाइन मिल सकता है। इसमें लिक्विड मेटल हिंज और Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिए जाने की भी बात सामने आई है। फोन के खुले होने पर इसकी मोटाई करीब 4.5mm हो सकती है। बेहद पतले डिजाइन के कारण इसमें TrueDepth कैमरा सिस्टम के लिए जगह कम हो सकती है। ऐसे में Apple Face ID की जगह Touch ID का इस्तेमाल हो सकता है। लीक्स में फोन के पीछे दो कैमरों वाला सेटअप दिखाई देने की बात कही गई है। वहीं, फोल्डेबल OLED डिस्प्ले की सप्लाई Samsung द्वारा किए जाने की उम्मीद है। फोल्डेबल iPhone में कम से कम 4,800mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में 5,000mAh बैटरी की भी बात कही गई है। बैटरी को डुअल-सेल डिजाइन में पेश किया जा सकता है। फोल्डेबल iPhone में सिल्वर/व्हाइट और Indigo कलर विकल्प मिलने की उम्मीद है।
iPhone 18
Apple इस साल iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में होने वाले अपने सालाना लॉन्च इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 की लॉन्च को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है।
माना जा रहा है कि iPhone 18 को iPhone 18e के साथ मार्च 2027 के आसपास पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो पहली बार Apple के रेगुलर और Pro मॉडल अलग-अलग समय पर लॉन्च होंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB रैम मिल सकती है, जो मौजूदा iPhone 17 और iPhone 17e की 8GB रैम से ज्यादा होगी। इससे iOS 27 और Apple Intelligence से जुड़े फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिल सकती है। हालांकि फोन के बड़े अपग्रेड को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
iPhone 18e
iPhone 18e को iPhone 18 के साथ 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार e-series मॉडल को भी नई लॉन्च रणनीति का हिस्सा बना सकता है। iPhone 18e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट ही मिल सकता है। इसका मतलब है कि इसमें ProMotion का 120Hz रिफ्रेश रेट नहीं मिलेगा। iPhone 18e में Dynamic Island दिए जाने की चर्चा है। अगर ऐसा होता है, तो यह e-series मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव होगा। फोन का आकार करीब 146.7 x 71.5 x 7.8mm और वजन लगभग 169 ग्राम रहने की उम्मीद है। IP68 रेटिंग, MagSafe और स्क्रैच-रेजिस्टेंट कोटिंग भी जारी रह सकती है।
iPhone 18e में स्टैंडर्ड A20 चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8GB रैम हो सकती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में iPhone 18 सीरीज के कुछ मॉडल में 12GB RAM की बात भी कही गई है। iPhone 18e के 256GB और 512GB स्टोरेज वैरियंट आने की उम्मीद है। 1TB वैरियंट की संभावना कम बताई गई है। फोन में 48MP मुख्य कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरा हार्डवेयर में बड़े बदलाव की संभावना कम है और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के जरिए सुधार किए जा सकते हैं। iPhone 18e में करीब 4,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें 20W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। MagSafe भी जारी रहने की उम्मीद है।
iPhone Air 2
iPhone Air 2 को 2027 की पहली तिमाही यानी मार्च तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कई महत्वपूर्ण अपग्रेड मिल सकते हैं। iPhone Air 2 में A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह भी TSMC की 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। पहले iPhone Air में दूसरा रियर कैमरा नहीं था। Air 2 में 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़े जाने की उम्मीद है। इससे फोन में वाइड-एंगल फोटोग्राफी का विकल्प मिलेगा।
iPhone Air 2 में पहले मॉडल के मुकाबले छोटा Dynamic Island मिल सकता है। फोन में Apple का N2 वायरलेस नेटवर्किंग चिप मिल सकता है। यह Wi-Fi, Bluetooth और Thread कनेक्टिविटी से जुड़ा होगा। इसके अलावा, 5G कनेक्टिविटी के लिए Apple का C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है। iPhone Air 2 में 6.5 इंच का डिस्प्ले, 12GB रैम और 18MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। ये स्पेसिफिकेशन इसके पिछले मॉडल के समान बताए गए हैं।
Apple की नई लॉन्च रणनीति क्या होगी?
अगर सामने आई रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Apple 2026-27 में iPhone लॉन्च करने का अपना पारंपरिक तरीका बदल सकता है। सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone Ultra को पेश किया जा सकता है। इसके बाद 2027 की पहली तिमाही में iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल इन सभी फोन की ज्यादातर जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। Apple की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की सही जानकारी सामने आएगी।