
ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज का लॉन्च कंफर्म हो चुका है। कंपनी ने बीते दिनों ही अनाउंस किया था कि वह 22 सितंबर को OPPO Find X10, OPPO Find X10 E और OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च करेगी। वहीं आज ब्रांड की ओर से सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल मॉडल फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स की प्रोसेसिंग पावर से भी पर्दा उठाते हुए बता दिया गया है कि OPPO Find X10 Pro Max 5G फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करेगा।
OPPO Find X10 Pro Max परफॉर्मेंस
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन मीडियाटेक के सबसे नए, एडवांस और पावरफुल चिपसेट Dimensity 9600 Pro पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल सीपीयू कल ही अनांउस हुआ है जिसे TSMC की 2nm N2P प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। देखा जाए तो OPPO Find X10 Pro Max दुनिया का पहला फोन बन सकता है जो डाइमेंसिटी 9600 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा।
MediaTek Dimensity 9600 Pro की ताकत पर नजर डालें तो इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 3.10GHz क्लॉक स्पीड वाले 3 Arm C2-Pro एफिशियंसी कोर, 4.35GHz स्पीड वाले 3 Arm C2-Pro परफॉर्मेंस कोर और 4.55GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले 2 Arm C2-Ultra प्राइम कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इस चिपसेट में G2-Ultra NX GPU का इस्तेमाल किया गया है जिसमें बेहतर रे ट्रेसिंग और न्यूरल ग्राफिक्स जैसी टेक्नोलॉजी मिलती हैं।
कंपनी के अनुसार इस मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ OPPO Find X10 Pro Max में तकरीबन 27% ज्यादा बेहतर GPU परफॉर्मेंस मिलेगी। यानी नए ओपो मोबाइल में हाई-ग्राफिक्स गेमिंग के दौरान शानदार विजुअल डिटेल्स के साथ ही स्मूथ गेमप्ले मिलेगा। फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलेगी जिसके चलते हैवी परफॉर्मेंस टॉस्क के दौरान मोबाइल हीट नहीं होगा और लैग जैसी समस्या नहीं आएगी।
मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस को हैंडल करने के साथ ही Find X10 Pro Max 5G फोन में कंपनी द्वारा चिपसेट की कंप्यूटिंग पावर का इस्तेमाल भी किया जाएगा जो AI फीचर्स को अधिक एडवांस बनाने के साथ ही फोन के ऑन-डिवाइस एक्सपीरियंस को भी यूजर फ्रेंडली और बेहतर बनाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस अपकमिंग ओप्पो मोबाइल के एआई फीचर्स की जानकारी नहीं दी है।
OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोटोग्राफी में माहिर मोबाइल बनकर आ रहा है। इसमें 200 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। चर्चा है कि Find X10 Pro Max 200MP HPC OIS मेन सेंसर + 200MP 3X OIS periscope सेंसर + 200MP Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ लॉनच होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन में तगड़ी 8000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन को कंपनी 50W wireless चार्जिंग से लैस कर सकती है। इस नए 5जी फोन ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में 6.82 इंच की LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है।
OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च डिटेल्स
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन 22 सितंबर को लॉन्च होगा। यह बड़ा लॉन्च ईवेंट चीन में आयोजित किया जाएगा। Find X10 Pro Max के साथ ही सीरीज में OPPO Find X10 और OPPO Find X10 E स्मार्टफोन भी लाए जाएंगे। बताते चलें कि 22 सितंबर को ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज के साथ ही कंपनी OPPO Watch S2 और OPPO Enco X4 भी पेश करेगी।












