जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, साल के पहले ही महीने में होगा धमाका

Join Us icon

Happy New Year 2026 का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। मोबाइल इंडस्ट्री भी नए साल की शुरुआत धमाकेदार करने वाली है। जनवरी 2026 में कई नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे और महीने के पहले सप्ताह से ही तकरीबन आधा दर्जन नए मोबाइल आएंगे। इस महीने लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट हमने आगे शेयर की है। यहां आप अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल व लीक्ड डिटेल्स पढ़कर मार्केट में आने से पहले ही अपने पसंदीदा ब्रांड और डिवाइस की ​जानकारी पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 15 5G

साल की शुरुआती रेडमी नोट 15 5जी फोन से होगी। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा रहा है कि यह मोबाइल 6जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन में यूजर्स को 108 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा और फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5,520mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। इंडियन मार्केट में इसे हाई ब्राइटनेस और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है।

realme 16 Pro

जनवरी 2026 का महीना रियलमी फैंस के लिए भी खास साबित होने वाला है। ब्रांड की नई ‘नंबर सीरीज’ भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाली है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि रियलमी 16 प्रो 5जी फोन Master Gold और Orchid Purple कलर में लाया जाएगा। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6500एमएएच या इससे भी बड़ी बैटरी पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

realme 16 Pro+

रियलमी 16 प्रो प्लस भी 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। बाजार में आने से पहले ही यह स्मार्टफोन टेना सर्टिफिकेशन पर चुका है। इसके अनुसार realme 16 Pro+ को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में भी 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जा सकता है। टेना के मुताबिक रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन को 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की जानकारी लिस्टिंग के जरिये प्राप्त हुई है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि इस फोन का प्राइस 40 हजार रुपये तक जा सकता है।

realme GT8

पिछले महीने इंडिया में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाले realme GT 8 Pro को छोटा वर्जन रियलमी जीटी8 भी जनवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है। इस मोबाइल को Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसमें 8000एमएएच तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। रियलमी जीटी 8 5जी फोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में भी 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का बैक कैमरा देखने को मिल सकता है।

OPPO Reno 15

ओपो रेनो 15 5जी फोन चाइना में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार का रूख करेगा। जनवरी के शुरुआती सप्ताह में ही इसे इंडिया में पेश किया जा सकता है। यह मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 8450 चिपसेट पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। यह कॉम्पैक्ट फोन 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 15 5G फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है।

oppo-reno-15-series-india-launch-confirmed

OPPO Reno 15 Pro

ओपो रेनो 15 प्रो जनवरी में इंडिया में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन भी MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 200MP कैमरा वाला फोन है जिसके साथ  50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो रियर लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50MP Front कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 15 प्रो को 6,500mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इस फोन का स्क्रीन साईज 6.78-इंच का है जिसपर फुलएचडी+ रेजोल्यूशन, एमोलेड पैनल और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है।

Vivo V70

जनवरी 2026 में वीवो वी70 भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल कंफर्म नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इसे Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। लीक्स के अनुसार अपकमिंग वीवो 5जी फोन में 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए Vivo V70 को 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

vivo-v70-bis-listing-india-launch-soon

Vivo X300 FE

Vivo X300 और Vivo X300 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं। अब इस सीरीज में Vivo X300 FE भी लाया जा सकता है। चर्चा है कि यह मोबाइल भी सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करेगा। हालांकि कई लीक्स में Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। यह एक कॉम्पैक्ट 5जी फोन होगा जिसमें 6.3-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+50MP रियर कैमरा और 50MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh बैटरी मिल सकती है।

POCO X8 Pro

पावरफुल पोको एक्स8 प्रो जनवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इसे इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट किया जा चुका है। चर्चा है कि यह मोबाइल MediaTek के आगामी Dimensity 8500 चिपसेट पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह पोको 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ ओएलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है।

POCO X7 Pro Launch In India
POCO X7 Pro

POCO X8 Pro Max

कुछ दिनों से टेक जगत में सुगबुगाहट है कि इस बार कंपनी पोको एक्स8 लॉन्च नहीं करेगी और इसकी जगह सीधे एक्स8 प्रो मैक्स लेकर आएगी। पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह मोबाइल जनवरी महीने में पेश किया जा सकता है। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल बताया जा रहा है जिसमें 9000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए 100W का सपोर्ट मिल सकता है वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9 सीरीज का प्रोसेसर लगाया जा सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग पोको फोन 1.5K LTPS स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।

POCO X7 Pro

POCO M8

पोको एम7 की नेक्स्ट जेनरेशन जनवरी 2026 में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत पोको एम8 और एम8 प्रो लाए जाएंगे। अगर लीक्स की बात करें तो सीरीज के बेस मॉडल POCO M8 को क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल बैक और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पोको एम8 को 6.7-इंच की FHD+ OLED पर लॉन्च किया जा सकता है।

poco-m8-series-india-launch-teased

POCO M8 Pro

पोको एम8 प्रो जनवरी महीने में लॉन्च हो सकता है। यह मिडरेंज मोबाइल फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है और इसे चार्ज करने के लिए फोन को 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए POCO M8 Pro में 32MP सेल्फी और 50MP + 8MP रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। लीक में सामने आया है कि यह अपकमिंग पोको फोन 6.8 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy Z TriFold

सैमसंग का तीन बार मुड़ने वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ज़ेड ट्राई-फोल्ड ग्लोबल मार्केट में अनविल हो चुका है और अब जनवरी 2026 में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी का पहला ट्राई फोल्ड डिवाइस है। इसमें 6.5-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है और अनफोल्ड करने पर 10.0-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलती है। 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज के साथ इसमें परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 200MP + 12MP + 10MP ट्रिपल रियर और 10MP सेल्फी कैमरा लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z TriFold में 5600mAh बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here