इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, मिडरेंज में आएंगे नए ऑप्शन

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट भले ही ज्यादा लंबी ना हो लेकिन, यह हफ्ता मिड बजट सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच जहां Nothing Phone 4b और Moto G77 Power जैसे स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। वहीं नए ओपो मोबाइल OPPO Reno 16 और Reno 16C भी भारतीय बाजर में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस सप्ताह आने वाले नए फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Hot 70 Pro
लॉन्च डेट – 6 जुलाई (ग्लोबल)
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन 6 जुलाई को केन्या में लॉन्च किया जाएगा जो बाद में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री लेगा जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगा। वहीं कंपनी ने इसके साइड फ्रेम पर One-Tap AI FlashMemo बटन भी लगाया है।
Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 6000mAh battery दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है और बैक पैनल पर Dot Matrix Cube डिस्प्ले भी मौजूद है।
Nothing Phone (4b)
लॉन्च डेट – 7 जुलाई
नथिंग कंपनी पहली बार ‘b’ टाइटल वाला फोन लेकर आ रही है। Nothing Phone 4b 7 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें भी ब्रांड के अन्य मोबाइल्स की ही तरह Glyph lights देखने को मिल सकती है। स्मार्टफोन को Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो Nothing OS पर काम करेगा। इसे 8GB LPDDR4X RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग नथिंग फोन में 6000mAh battery दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि Nothing Phone (4b) को 6.7-इंच फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगी।
Moto G77 Power
लॉन्च डेट – 8 जुलाई
इस सप्ताह मोटोरोला का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी आने वाली 8 जुलाई हो मोटो जी77 पावर भारतीय बाजार में पेश करेगी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह मोबाइल पावरफुल बैटरी के साथ आएगी। लंबा बैकअप देने के लिए Moto G77 Power में 7000mAh Battery लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसके साथ 6W reverse चार्जिंग भी मिलती है।
Moto G77 Power 5G फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में इसे 8GB RAM वाले टॉप वेरिएंट के साथ बेचा जाएगा जिसमें 128GB स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT600 वाला रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल में 6.72-इंच की Full HD+ डिस्प्ले लगी है।
OPPO Reno 16 series
सेल डेट – 9 जुलाई
OPPO Reno16 5G की बात पहले करें तो यह मोबाइल 61,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं मोबाइल के बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 67,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 10% डिस्काउंट देगी जिसके बाद ओपो रेनो 16 को तकरीबन 55,799 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। ओपो रेनो 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
OPPO Reno 16C का प्राइस 46,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 49,999 रुपये और 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की कीमत 55,999 रुपये है। 9 जुलाई को कंपनी यह फोन 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बेचेगी जिसके बाद इस ओपो 5जी फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस तकरीबन 42,299 रुपये पड़ेगा। ओपो रेनो 16सी की फुल डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।