
मौसम गर्म हो गया है और तपिश बढ़ गई है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में भी गर्माहट का माहौल है। इस महीने यानी मई 2026 में कई ऐसे मोबाइल फोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं जो अपनी परफॉर्मेंस और कैमरा के दमपर इतिहास रच सकते हैं। अगर कहा जाए कि साल के सबसे बेस्ट कैमरा फोन इस महीने इंडिया में लॉन्च होंगे, तो गलत नहीं होगा। यह महीना फ्लैगशिप फोंस के नाम होगा। वहीं साथ ही मिडरेंज में भी कई नए मोबाइल एंट्री लेंगे। इस महीने vivo, OPPO, OnePlus, Infinix, realme और HMD जैसे ब्रांड नए स्मार्टफोन पेश करेंगे। मई 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo X300 Ultra
वीवो एक्स300 अल्ट्रा सीरीज का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर 6 मई को भारत में आएगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। कंपनी इसके साथ ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra Kit के साथ लेकर आएगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6600mAh Battery पर लाया जाएगा जिसके साथ 100W FlashCharge और 40W Wireless चार्जिंग मिलेगी।
vivo X300 FE
वीवो एक्स300 एफई Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी दी जाएगी और फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग और 40W wireless चार्जिंग मिलेगी। इस वीवो 5जी फोन को 6.31-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा।
OnePlus Nord CE6 5G
वनप्लस नोर्ड सीई6 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसमें डेडिकेटेड Touch Reflex chip भी लगाई गई है। इस वनप्लस फोन में 144fps पर गेम खेले जा सकेंगे। नोर्ड सीई6 5जी फोन को 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। Nord CE6 में कंपनी ने 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगाई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी।
OnePlus Nord CE6 Lite
वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट इंडिया में 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा जो MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर पर काम करेगा। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए 5300mm² VC cooling system भी लगाया गया है। इस फोन में 144FPS पर गेम खेले जा सकते हैं। Nord CE6 Lite में 6.72-इंच की फुलएचडी स्क्रीन मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 7000mAh battery के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है।
OPPO Find X9s
ओपो फाइंड एक्स9एस इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है और अब बस लॉन्च डेट अनाउंस होने का इंतजार है। यह भारत में पेश होने वाला दूसरा MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बनेगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा। OPPO Find X9s में 7025एमएएच बैटरी के साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह ओपो मोबाइल 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। यूजर्स को इसमें Customizable Snap Key भी मिलेगी।
OPPO Find X9 Ultra
ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा मई में इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM मिलेगी है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए गए हैं। यह मोबाइल 200MP मेन सेंसर के साथ 200MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम व 120x डिजिटल जूम तक की क्षमता वाला 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। 50MP Selfie कैमरा वाले इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82-इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन लगी है। वहीं पावर बैकअप के लिए बड़ी 7050mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
Infinix Note 60 5G
अप्रैल में इनफिनिक्स नोट 60 प्रो इंडिया में लॉन्च हुआ है और अब मई में इसका ‘नॉन-प्रो’ मॉडल आ सकता है। Infinix Note 60 को Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसमें 8जीबी रैम मिलेगी। मोबाइल के लिए इस फोन को 4758mm² 3D VC कूलिंग सिस्टम से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसे 6500mAh बैटरी पर पेश किया जा सकता है। इसमे 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। इनफिनिक्स नोट 60 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
HMD Vibe 2 5G
एचएमडी वाइब 2 5जी फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। इसे मई महीने में ही पेश किया जाएगा जो फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे Unisoc T760 चिपसेट पर पेश कर सकती है जिसके साथ 6जीबी तक की रैम मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6,000एमएएच तक की बैटरी पर पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन में 6.75-इंच की एचएडी+ स्क्रीन मिल सकती है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।
Moto G37 5G
मोटोरोला का सस्ता 5जी फोन मोटो जी37 मई में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड मजबूत बॉडी वाला फोन बनकर आ सकता है। कंपनी इसे MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ ला सकती है जिसमें 6GB RAM मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 5500mAh battery दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं Moto G37 को 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
Xiaomi 17T
शाओमी 17टी 5जी फोन मई महीने के अंत तक भारतीय बाजार में टीज किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ 12GB RAM मिलेगी। कंपनी इसमें Leica कैमरा का इस्तेमाल कर सकती है। मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 17टी को लेईका ट्यून्ड 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस शाओमी फोन को 6500mAh battery और 67W फास्ट चार्जिंग से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल में 6.5-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है।
नोट : नए स्मार्टफोंस की जानकारी सामने आते ही इस लिस्ट में उनकी डिटेल्स भी अपडेट कर दी जाएगी।


























