23 से 29 नवंबर के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: Motorola Edge 70 Neo और vivo X500 Series शामिल

इस सप्ताह 23 नवंबर से 29 नवंबर के बीच भारतीय बाजार में कुल चार नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें Motorola Edge 70 Neo और vivo X500 सीरीज के तीन फोन शामिल हैं। वीवो इस सीरीज के तहत vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को 26 नवंबर को लॉन्च करेगी, जबकि Motorola Edge 70 Neo 24 नवंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। दोनों कंपनियों ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। वहीं इनकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 70 Neo
लॉन्च डेट – 24 नवंबर
मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर लाया जा रहा है जिसके साथ 4466mm स्क्वायर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इसमें 8GB LPDDR5X RAM लगाई गई है। यह स्मार्टफोन 6.78-इंच की 1.5K extreme AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 144Hz तक की रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Neo के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony Lytia 710 मेन OIS सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला 5जी फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 नियो को 7000mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
vivo X500 Pro Max
लॉन्च डेट – 26 नवंबर
वीवो एक्स500 प्रो मैक्स MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस मोबाइल में LPDDR5X Ultra RAM दी गई है। इस वीवो 5जी फोन में BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पावर बैकअप के लिए एक्स500 प्रो मैक्स 7,800mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए vivo X500 Pro Max के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT910 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
vivo X500 Pro
लॉन्च डेट – 26 नवंबर
वीवो एक्स500 प्रो 5जी फोन 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसमें LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.36-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,510mAh बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
vivo X500 Pro फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT910 OIS सेंसर, 64 मेगापिक्सल 3.5x periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह वीवो फोन कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर भी सपोर्ट करता है।
vivo X500
लॉन्च डेट – 26 नवंबर
वीवो एक्स500 5जी फोन में MediaTek Dimensity 9600M ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR5X RAM लगी है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन को 7500mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। vivo X500 5G फोन में 6.59-इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले लगी है।
vivo X500 5G फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT828 मेन सेंसर लगाया गया है जिसके साथ 64 मेगापिक्सल 3x telephoto Sony LYT610 सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।