अपकमिंग मोबाइल फोन 2025: Vivo, Realme, Samsung, OPPO, Oneplus और Apple जैसे बड़े ब्रांड हैं शामिल

वर्ष 2024 की तरह 2025 भी मोबाइल फोन (mobile phone) लॉन्चिंग के मामले में शानदार रहने वाला है। इस साल भी फ्लैगशिप से लेकर बजट-फ्रेंडली मॉडल तक में आपको कई शानदार ऑप्शंस दिखाई देंगे। वर्ष 2025 की शुरुआत वनप्लस 12 और वनप्लस12आर के लॉन्चिंग के साथ हो रही है। इसके बाद Samsung Galaxy S25 सीरीज और iPhone की नई सीरीज भी लॉन्च होगी। इसके अलावा, वीवो, शाओमो, रियलमी, मोटोरोला, इनफिनिक्स, आईकू जैसे ब्रांड भी अपने डिवाइस लेकर आएंगे। अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सूची आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। यह सूची आपको बताएगी कि कौन- से फोन कब लॉन्च होने वाले हैं। चलिए 2025 में होने वाली कुछ प्रमुख फोन लॉन्च के बारे में विस्तार (upcoming phones 2025) से जानते हैं, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस, एडवांस कैमरा फीचर, अपडेटेड सॉफ्वेटयर और एप्लिकेशन के साथ आएंगे।
2025 में आने वाले मोबाइल फोन्स
| मॉडल का नाम | लॉन्च डेट |
| Samsung Galaxy S25 Edge | 13 मई, 2025 |
| Realme GT 7 | मई, 2025 (संभावित) |
| POCO F7 Ultra | मई, 2025 (संभावित) |
| iQoo Neo 10 Pro | मई, 2025 (संभावित) |
| OPPO Reno 14 | मई 2025 (संभावित) |
| OnePlus 13s | जून 2025 (संभावित) |
| Realme 15 | जूून 2025 (संभावित) |
| Motorola Razr 60 Serie | जून 2025 (संभावित) |
| Vivo V60 Series | जुलाई 2025 (संभावित) |
| Samsung Galaxy Z Fold 7 & Galaxy Z Flip 7 | जुलाई 2025 (संभावित) |
| Nothing Phone 3 | जुलाई 2025 (संभावित) |
| Google Pixel 10 Series | अगस्त-सितंबर 2025 (संभावित) |
| Apple iPhone 17 Series | सितंबर-अक्टूबर 2025 (संभावित) |
| Xiaomi Redmi Note 15 Series | नवंबर-दिसंबर 2025 (संभावित) |
| Vivo X300 Series | दिसंबर 2025 (संभावित) |
Samsung Galaxy S25 Edge
लॉन्च डेटः 13 मई 2025 (संभावित)
सैमसंग इस साल गैलेक्सी एस सीरीज में नए मॉडल की शुरुआत करने वाला है। कंपनी Samsung Galaxy S25 Edge को भारत सहित ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। यह ऐज फोन अपने स्लिम बनावट और कॉम्पैक्ट डिजाइन के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहा है। खबर के अनुसार इस फोन की मोटाई मोटाई 5.8mm से 6.4mm के बीच रखी जा सकती है। वैसे तो कंपनी ने इसका प्रोटो टाइप दिखा दिया है लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी नहीं दी है। परंतु फोन के कुछ लीक आए हैं जिनके अनुसार Samsung Galaxy S25 Edge में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है और इसमें 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है। हाल में आए एक लीक के अनुसार गैलेक्सी एस25 ऐज में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा देखने को मिल सकता है।
Realme GT 7
लॉन्च डेटः मई 2025 (संभावित)
Realme मई में अपना गेमिंग फोन GT 7 को पेश कर सकता है। यह फोन चीन में लॉन्च हो गया है लेकिन अब इसे भारत में आने की उम्मीद है। फोन में 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है जो 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं यह पहला फोन है जिसमें 4608Hz PWM डिमिंग स्क्रीन दिया गया है। फोन का इसका डिजाइन बेहद पतला है और इसमें सिर्फ 1.3mm के बेजल हैं। फोटोग्राफी के लिए Realme GT 7 में 50MP का प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट में 16MP Sony IMX480 सेंसर है। चीन में यह फोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ आया है लेकिन भारत में प्रोसेसर में थोड़ा अंतर हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7200mAh की Titan बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। फोन में IP68/IP69 रेटिंग, Hi-Res ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं।
POCO F7 Ultra
लॉन्च डेटः मई 2025 (संभावित)
पोको इस साल भारत में अपना सबसे ताकतवर फोन F7 Ultra को पेश कर सकता है। यह फोन चीन में लॉन्च हो गया है और अब इसे भारत में पेश किया जा सकता है। POCO F7 Ultra में 6.67-इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करती है। यह फोन Qualcomm के सबसे ताकतवर प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite पर काम करता है और इसमें आपको Android 15-बेस्ड HyperOS 2 देखने को मिलेगा। फोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज है जो UFS 4.0 तकनीक पर आधारित हैं कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम), 32MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। POCO F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी और 120W वायर्ड, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं अन्य फीचर्स में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर आदि शामिल हैं। हालांकि हो सकता है कि भारत में यह फोन लॉन्च हो तो स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हों।
iQOO Neo 10 Pro
लॉन्च डेटः मई 2025 (संभावित)
पिछले साल iQOO ने भारतीय बाजार में Neo 9 Pro को पेश किया था। वहीं इस बार कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन iQOO Neo 10 Pro को पेश कर सकती है। इस फोन की कुछ लीक सामने आए हैं जिनके अनुसार फोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन का उपयोग कर सकती है। वहीं यह फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग और 6,100mAh की बैटरी के साथ आ सकती है। यह फोन मीडियाटेक का सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट Dimensity 9400 के साथ आ सकता है। रही बात कैमरे की तो रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
OnePlus 13s
OnePlus अपना पावरफुल कॉम्पैक्ट डिवाइस 13s को भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन के नाम के बारे में जानकारी तो दे दी है लेकिन फिलहाल लॉन्च डेट नहीं बताया है। माना जा रहा है कि यह फोन मई के आखिरी या फिर जून के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ ही यह भी बता दिया है कि OnePlus 13s को Qualcomm के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना चिपसेट है जो Orion CPU आर्किटेक्चर पर काम करता है। फोन में 4.1GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो काफी पावरफुल माना जाता है। जानकारी के अनुसार यह फोन वनप्लस 13टी से काफी मिलता-जुलता होगा।
अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार OnePlus 13s में 6.32-इंच की स्क्रीन होगी जो 1.5के रेजोल्यूशन वाली फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। यह फोन OxygenOS 15 पर आधारित एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है। वहीं फोन में 16GB रैम के साथ 512GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। रही बात कैमरे की तो अब तक आई जानकारी के अनुसार फोन में 50 मेगापिक्सल Sony सेंसर और 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 6,260एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।
Motorola Razr 60 Series
लॉन्च डेटः जून 2025 (संभावित)
Motorola की अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 60 Series में दो मॉडल्स होंगे- Razr 60 और Razr 60 Ultra। इसमें बेहतर स्पेसिफिकेशन की उम्मीद है, जैसे कि फास्ट चिपसेट, बेहतर कैमरा और अधिक बैटरी क्षमता। Razr 60 की कीमत ₹50,000 और Razr 60 Ultra की कीमत ₹85,000 के आसपास हो सकती है। Moto Razr सीरीज किफायती फोल्डेबल विकल्प के रूप में पेश की जाएगी, जो Samsung, OnePlus और Vivo के मुकाबले अधिक बजट-फ्रेंडली होगी।
Samsung Galaxy Z Fold 7 & Galaxy Z Flip 7
लॉन्च डेट: जुलाई 2025 (संभावित)
Samsung के अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को 2025 में मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के अनुसार, Samsung इस बार Snapdragon चिपसेट के बजाय Exynos चिपसेट का उपयोग कर सकता है। Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट का उपयोग किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, Samsung इस बार दो और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है: Galaxy Z Fold 7 SE और Galaxy Z Flip 7 SE, जो सस्ते और कम स्पेसिफिकेशन वाले वेरिएंट्स होंगे। SE वेरिएंट्स में Exynos 2400e प्रोसेसर हो सकता है।
Nothing Phone 3
लॉन्च डेटः जुलाई 2025 (संभावित)
Nothing Phone 3 कंपनी का अगला फोन हो सकता है। हाल ही में इसे Geekbench पर देखा गया था। इस डिवाइस का मॉडल नंबर A059 था और लिस्टिंग ने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां दी हैं। Nothing Phone 3 में 8-कोर प्रोसेसर होगा, जो शायद Snapdragon 7s Gen 3 हो। इसने Geekbench पर मल्टी-कोर टेस्ट में 2813 स्कोर हासिल किए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 8GB रैम, 512GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले होगा। Nothing इस बार दो वैरियंट्स लॉन्च कर सकता है: Nothing Phone 3 और Nothing Phone 3 Pro।
Motorola Edge 60 Series
लॉन्च डेटः अगस्त-सितंबर 2025 (संभावित)
मोटोरोला ने अपनी Edge 50 Series को भारत में अलग-अलग समय पर लॉन्च किया था, जिसमें पांच स्मार्टफोन्स शामिल थे: Moto Edge 50, Moto Edge 50 Pro, Moto Edge 50 Neo, Moto Edge 50 Fusion और Moto Edge 50 Ultra। Edge 60 सीरीज में भी चार वेरिएंट्स की उम्मीद जताई जा रही है, जो बेहतर स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आएंगे। Moto Edge 60 Ultra में पिछली पीढ़ी से बेहतर डिजाइन जैसे कि वुड और वीगन लेदर बैक हो सकता है। इसमें 6.8-इंच 2K OLED स्क्रीन होगी, जो 144Hz या 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कैमरा सिस्टम वही रह सकता है (50MP + 50MP + 64MP), लेकिन सेंसर्स, ऑटोफोकस, सॉफ्टवेयर एन्हांसमेंट्स जैसे बेहतर नाइट मोड और अधिक स्टेबलाइजेशन में सुधार होगा।
Edge 60 Ultra को Snapdragon 8 Elite या Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। यह 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकती है। यह Android 15 पर चलेगा और 5500mAh बैटरी के साथ 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
Google Pixel 10 Series
लॉन्च डेटः अगस्त-सितंबर 2025 (संभावित)
गूगल पिक्सल 10 सीरीज 2025 के प्रमुख लॉन्च में से एक होगा। पिछले साल गूगल ने Pixel लाइनअप में Pixel 9 Pro Fold और Pixel 9 Pro XL डिवाइस जोड़े थे। इसी तरह की उम्मीद 2025 में भी की जा रही है। Google Pixel 10 Series में Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro Fold और Google Pixel 10 Pro XL जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। यह अभी बहुत जल्दी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसके बारे में कोई लीक्स नहीं हैं। एक केस लीक से पता चलता है कि डिजाइन में Pixel 9 के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं हो सकता है और इसमें वही ओवल-शेप्ड का कैमरा बार और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। डिस्प्ले का आकार Pixel 9 Series के समान हो सकता है, लेकिन टेक्नोलॉजी में Actua या Super Actua पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। Pixel 9a के डिजाइन में बिना कैमरा बार के होने की उम्मीद है, तो Pixel 10 Series में डिजाइन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। Pixel 10 में 64MP का मेन सेंसर और 42MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है। यह सीरीज Tensor G5 प्रोसेसर के साथ आ सकती है।
Apple iPhone 17 Series
लॉन्च डेटः सितंबर या अक्टूबर 2025 (संभावित)
क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज एप्पल 2025 के दूसरे हिस्से में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Plus, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। इस बार iPhone 17 Air नामक एक नया मॉडल भी हो सकता है, जो एक हल्का और स्लिक डिजाइन में आ सकता है। iPhone 17 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले, WiFi 7 के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और एडवांस कैमरा फीचर्स होंगे। Pro मॉडल में 48MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
Xiaomi Redmi Note 15 Series
लॉन्च डेटः नवंबर-दिसंबर 2025 (संभावित)
Xiaomi अपने Redmi Note 14 सीरीज के बाद 2025 के अंत में Redmi Note 15 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में 200MP कैमरा सेंसर हो सकता है। Xiaomi इस सीरीज को Android 16 के साथ और भी अधिक AI क्षमताओं के साथ पेश करेगा। Redmi Note 15 सीरीज के डिस्प्ले को अधिक टिकाऊ बनाया जा सकता है और कैमरे में भी सुधार की उम्मीद है। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर अपडेट की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है।
Vivo X300 Series
लॉन्च डेटः दिसंबर 2025 (संभावित)
Vivo की X Series कंपनी के प्रमुख लॉन्च में से एक है, जो हर साल दो बार होती है। हाल ही में Vivo ने X200 Series स्मार्टफोन्स लॉन्च किए है, जिसमें Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में Vivo X100 लाइनअप के मुकाबले महत्वपूर्ण अपडेट दिए गए हैं और चूंकि यह दिसंबर में देश में लॉन्च हो चुकी है, तो Vivo X300 सीरीज को 2025 के अंत तक लॉन्च करेगी। चूंकि इस लॉन्च में लगभग एक साल का समय बाकी है, फिलहाल इस सीरीज के बारे में कोई लीक्स नहीं हैं, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखते हुए Vivo X300 सीरीज में बड़े अपडेट की संभावना है। Vivo X300 Series में 6900mAh बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। X300 Series में Dimensity 9500 या Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज हो सकता है। कैमरे में 200MP टेलीफोटो सेंसर्स में कोई अपडेट न हो, लेकिन अन्य सेंसर्स में सुधार हो सकता है।