Vivo ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G फोन, Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G

Join Us icon

कुछ दिन पहले ही 91मोबाइल्स ने जानकारी दी थी कि जल्द ही वाई सीरीज में वीवो अपने दो नए Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G फोन को लॉन्च कर सकता है। वहीं आज कंपनी ने इन दोनों मॉडल से पर्दा उठा दिया है। भारतीय बाजार में ये दोनों फोन लॉन्च कर दिए गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये और 18,499 रुपये है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इन फोन्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑफलाइन स्टोर्स पर ये दोनों मॉडल सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G प्राइस और ऑफर्स

Vivo Y11 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। यह फोन 4GB रैम के साथ 64GB की मेमोरी में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं दूसरा मॉडल 4GB रैम के साथ ही है, लेकिन इसमें कंपनी ने 128GB की स्टोरेज दी है। यह फोन 16,999 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं Vivo Y21 5G की बात की जाए तो कंपनी ने इसे तीन मॉडल में पेश किया है। हालांकि तीनों वेरिएंट में 128GB की स्टोरेज दी गई है, लेकिन रैम में अंतर है। 4GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी है और इस मॉडल की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरा मॉडल 6GB रैम के साथ आता है और इसमें भी 128GB की स्टोरेज है, जो 20,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

वहीं वीवो वाई21 का तीसरा और सबसे बड़ा वेरिएंट 8GB रैम मेमोरी के साथ आता है और इसमें भी आपको 128GB की ही स्टोरेज मिलेगी। इस मॉडल की कीमत 22,499 रुपये है।

Vivo Y11 5G के स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y11 5G में 6.74 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन की पीक स्क्रीन ब्राइटनेस 1200 निट्स तक का सपोर्ट है, जो कि इस प्राइस रेंज के हिसाब से अच्छा कहा जाएगा।

दूसरे आस्पेक्ट की बात करें तो कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर पेश किया है, जो कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार इस प्रोसेसर में 2.4GHz तक का क्लॉक स्पीड सपोर्ट है। इसके साथ ही Mali-G57 MC2 जीपीयू मिलेगा, जो कि अच्छी तरह से गेमिंग आदि को हैंडल करने में सक्षम है।

यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित है, जो ओरिजिन ओएस 6 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि दूसरा सेंसर क्यूवीजीए है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6500 mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 15 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन आईपी65 सर्टिफाइड है, जो थोड़े बहुत पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित रह सकता है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड भी है।

Vivo Y21 5G के स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई21 5जी की बात की जाए तो इस फोन में भी आपको 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलती है। फोन में 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50 एमपी का है और दूसरा सेंसर क्यूवीजीए है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और पावर बैकअप के लिए 6500 mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए कंपनी ने 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी है। यह फोन भी आईपी65 और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here