Exclusive: vivo V80 5G series आ रही है इंडिया, अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च

हाल ही में vivo V80 Lite 5Gको मलेशिया और पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। हालांकि, दोनों फोन एक-दूसरे से काफी अलग थे, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने vivo V80 5G series का आगाज कर दिया है। यहां से साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में नई वी80 सीरीज अब दूसरे देशों में भी लॉन्च होगी। इसी बीच 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें खबर मिली है कि कंपनी अक्टूबर के पहले सप्ताह में vivo V80 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाली है।
हमें यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से मिली है। चूंकि vivo V सीरीज मुख्य रूप से ऑफलाइन फोन है, ऐसे में कंपनी भारतीय रिटेलर्स के साथ बड़ी प्लानिंग कर रही है। हमारे सूत्र ने बताया कि कंपनी 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर रिटेलर्स के लिए भारत से बाहर एक इवेंट का आयोजन कर रही है। तीन दिनों के इस इवेंट के दौरान Vivo V80 5G सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह फोन 5 अक्टूबर या 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो सकता है।
हालांकि, प्रेस के लिए इवेंट भारत में होगा या बाहर, यह अभी पक्का नहीं है। परंतु इतना निश्चित है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में Vivo V80 5G सीरीज भारत में आ रही है।
Vivo V80 5G सीरीज
जहां तक वीवो V80 सीरीज की बात है तो हाल ही में vivo V80 5G मेन मॉडल GSMA डेटाबेस में स्पॉट हुआ था। GSMA डेटाबेस में इस डिवाइस को V2630 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में यह आशा है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
रही बात फोन के स्पेसिफिकेशन की तो संजू चौधरी ने इसे लेकर एक लीक किया था, जिसके अनुसार vivo V80 5G को कंपनी क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। फोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।
पावर बैकअप के लिए 7,200mAh की लिथियम-आयन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। रही बात कैमरे की तो कंपनी इसे 50MP के मेन कैमरे के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दे सकती है, जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। इस फोन में भी आपको ZEISS का इंटीग्रेशन मिल सकता है। फ्रंट में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। Aluminium Alloy फ्रेम पर बना यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। हालांकि ये लीक स्पेसिफिकेशन हैं लॉन्च में दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं