vivo V80 Lite 5G फोन लॉन्च, 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 32MP Selfie कैमरा के साथ पाकिस्तान में एंट्री

Join Us icon

वीवो की ‘वी80 सीरीज’ बाजार में आने से पहले ही चर्चाओं में छा चुकी है। बीते सप्ताह इसी सीरीज का लाइट मॉडल vivo V80 Lite 5G पहले जहां पाकिस्तान में टीज़ हुआ, वहीं कुछ दिनों बाद मलेशिया में भी इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई। दिलचस्प बात यह भी कि पाकिस्तान और मलेशिया, दोनों देशों में बिकने वाला वी80 लाइट 5जी फोन एक-दूसरे से अलग है। यानी वीवो कंपनी एक ही नाम से दो अलग-अलग फोन अलग-अलग देशों में ला रही है। मलेशिया में जहां vivo V80 Lite 5G 3 सितंबर को लॉन्च होगा, वहीं पाकिस्तान में आज ही नया vivo V80 Lite 5G फोन पेश हो गया है।

vivo V80 Lite 5G प्राइस

सबसे पहले कीमत की बात करें तो पाकिस्तान में वीवो वी80 लाइट 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर आया है। पड़ोसी मुल्क में यह मोबाइल 128GB और 256GB स्टोरेज पर बेचा जाएगा। 8जीबी+128जीबी का रेट PKR 124999 यानी 43 हजार रुपये के करीब है। वहीं 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को PKR 145999 यानी तकरीबन 50,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। पाकिस्तान में यह वीवो 5जी फोन Sapphire Blue और Silk White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

vivo V80 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

पाकिस्तान में लॉन्च हुआ वीवो वी80 लाइट 5जी फोन इंडिया में पहले ही लॉन्च हो चुके vivo S2 5G का रिब्रांडिड वर्जन है। यानी कंपनी ने भारत का पुराना माल पाकिस्तान को नए पैकेट में सजाकर परोस दिया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

vivo V80 Lite 5G फोन को 3D Curved AMOLED स्क्रीन पर लाया गया है। इस मोबाइल में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह फोन Wet-Hand और Greasy-Hand Touch जैसे फीचर्स से लैस है जिसके चलते गीले या चिकने हाथों से भी बिना परेशानी फोन पर काम किया जा सकता है।

vivo-s2-geekbench-listing-dimensity-7360-india-launch-specifications

पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन 7050mAh Battery सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 14 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। वहीं सिंगल चार्ज में यूजर्स को तकरीबन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है। फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

vivo V80 Lite 5G फोन का पाकिस्तानी मॉडल फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

vivo V80 Lite 5G (malaysia)

vivo V80 Lite 5G मलेशियन मॉडल

पाकिस्तानी मार्केट में जहां इंडियन फोन की कॉपी उतारी गई है। वहीं मलेशिया में 3 सितंबर को OG यानी ओरिजनल vivo V80 Lite 5G फोन लॉन्च होगा। यह वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ रहा है जिसमें 10000mAh Battery दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Dual रियर कैमरा लगाया गया है। चर्चा है कि यह वीवो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here