
वीवो ने हाल ही में वीवो वी 15 प्रो वी-सीरीज के अंदर लॉन्च किया था, जिसके बाद स्मार्टफोन इस सीरीज में सबसे तेजी से बिकने वाला फोन बना। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन के छोटे वेरिएंट वीवो वी15 को लॉन्च कर दिया है। दिखने में दोनों फोन एक समान लगते हैं क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन्स में पॉप-सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने वीवो वी15 को कंपनी ने ग्लैमर रेड, फ्रोजन ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। वहीं, डिवाइस को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 23,990 रुपए है। अगर आप डिवाइस को खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि डिवाइस 1 अप्रैल से वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, टाटा क्लिक और सभी ऑफलाइन स्टोरर्स पर उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: 48एपमी ट्रिपल कैमरा 32एमपी पॉपअप सेल्फी, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी15 प्रो
ऑफर्स
ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से फोन को खरीदने पर इन ऑफर्स का लाभ लिया जा सकेगा। ग्राहकों को बजाज फिंजर्व से ईएमआई पर फोन खरीदने पर 10,000 रुपए का एक्सचेंज बाएबैक ऑफर मिलेगा। वहीं, एसबीआई के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं आईडीएफसी कस्टमर्स को जीरो डाउनपेटें पर फोन मिलेगा। इसके अलावा जियो की ओर से 3.3 टीबी जियो डाटा दिया जाएगा। वहीं, अगर आप अपने पुराने फोन को इस डिवाइस के साथ एक्सचेंज करते हैं तो आपको 2,000 रुपए का ऑफ मिलेगा।
वीवो वी15 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी15 में 6.53-इंच एलसीडी स्क्रीन और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक हेलियो पी70 प्रोसेसर और 6जीबी रैम व 64जीबी की स्टोरेज दी गई। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई-बेस्ड फनटच ओएस और 4,000एमएएच बैटरी के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं, बैक में 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग लेंस के साथ काम करेगा।
अगर बात करें वीवो वी15 प्रो की तो कंपनी ने इसे ग्लास फिनिश में पेश किया था और सामने से पूरी तरह बेज़ल फ्री है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और इमसें 6.39-इंच की फुल एचडी+ (1080 x 2316 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में सुपर एमोलेड स्क्रीन पैनल का उपयोग किया गया है जो कि बेहतरीन डिसप्ले के लिए जाना जाता है। इसे भी पढ़ें: शाओमी के सस्ते फोन्स को टक्कर देने आ रहे वीवो के स्मार्टफोन्स, स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर हुए स्पॉट
यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर (2×2.0 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 गोल्ड और 6×1.7 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 सिल्वर) दिया गया है। यह क्वालकॉम का नया प्रोसेसर है जो शानदार प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। वहीं कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ पेश किया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन वीवो के ही फनटच ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है।





















