
Vivo इन दिनों होम मार्केट चाइना में S17 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी सीधी टक्कर Oppo Reno 10 लाइनअप स्मार्टफोन के साथ होगी। वीवो और ओप्पो के ये स्मार्टफोन चीन में मई या जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले वीवो के अपकमिंग S17e, S17 और S17 Pro स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। TechGoing ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में Digital Chat Station के हवाले से Vivo S17 और S17 Pro की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।
Vivo S17 सीरीज लीक स्पेसिफिकेशन्स
प्रोसेसर
- Vivo S17 क्वालकॉम तो S17 Pro में मिलेगा मीडियाटेक चिपसेट
पिछली रिपोर्ट्स में पता चला था कि Vivo S17 सीरीज के तीन मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें Vivo S17e (V2285A), Vivo S17 (V2283A), और Vivo S17 Pro (V2284A) शामिल हो सकते हैं। वीवो के अपकमिंग S17e मॉडल में कौन सा प्रोसेसर दिया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी अभी नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo S17 स्मार्टफोन Snapdragon SM7325 के साथ लॉन्च होगा। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर Snapdragon 778G या Snapdragon 782G हो सकता है।
वहीं बात करें Vivo S17 Pro की तो यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 8200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Vivo S16 और S16 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने क्रमश: Snapdragon 870 और Dimensity 8200 चिपसेट के साथ पेश किया था।
डिस्प्ले
- OLED डिस्प्ले
- हाई रेजलूशन
डिजिटल चैट स्टेशन ने यह भी दावा किया है कि अपकमिंग Vivo S17 और S17 Pro स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1.5K होगा। हालांकि फिलहाल डिस्प्ले साइज को लेकर जानकारी सामने नहीं आई हैं। पिछली कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वीवो के S17 सीरीज के डिस्प्ले कर्व ऐज सपोर्ट के साथ आएंगे।
कैमरा और बैटरी
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 80W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S17 और S17 Pro स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल Sony IMX766V प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन का सेकेंडरी कैमरा 12-मेगापिक्सल IMX663 टेलीफोटो सेंसर होगा। यह भी पढ़ें : [Exclusive] 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Vivo V29 Pro
वीवो एस 17 सीरीज के रियर पैनल के अन्य कैमरा सेंसर को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। अपकमिंग Vivo S17 सीरीज के स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। वीवो के अपकमिंग मोबाइल फोन के बैटरी को लेकर फिलहाल कुछ भी मालूम नहीं है।









