
Vivo अपनी S-सीरीज को एक बार फिर भारतीय बाजार में वापस ला सकती है। क्योंकि इस सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S2 को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे लगता है कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे अब तक सामने आई डिटेल्स जानते हैं।
Vivo करीब सात साल बाद भारतीय बाजार में S-सीरीज की वापसी कर सकती है। इस लाइनअप का आखिरी स्मार्टफोन Vivo S1 था, जिसे साल 2019 में 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस बार कंपनी S-सीरीज को प्रीमियम सेगमेंट में उतार सकती है।
Vivo S2 BIS लिस्टिंग
BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo S2 को V2576 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस नहीं हैं, लेकिन यह जल्द लॉन्च का इशारा है। इससे पहले यही मॉडल नंबर GSMA डेटाबेस पर भी सामने आ चुका है, जिससे माना जा रहा है कि Vivo ने डिवाइस के लिए जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी।
Vivo S2 लॉन्च टाइमलाइन
इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, Vivo जुलाई में Vivo S2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। BIS सर्टिफिकेशन में डिवाइस के सामने आने के बाद यह संभावना और बढ़ गई है। अगर सब कुछ सही रहता है तो आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
लीक जानकारी के अनुसार, Vivo S2 की भारत में कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह Vivo S1 की तुलना में पूरी तरह अलग सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।
इस प्राइस रेंज में आगामी Vivo S2 का मुकाबला OnePlus 15R, iQOO 15R और कंपनी के ही Vivo V70 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। ऐसे में Vivo को S2 में कुछ ऐसे फीचर्स देने होंगे, जो बाजार में मौजूद डिवाइस को कड़ी टक्कर दे सकें।
फिलहाल Vivo S2 के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। हालांकि, Vivo की S-सीरीज हमेशा से कैमरा और डिजाइन पर फोकस करती रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल भी प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरा अनुभव प्रदान कर सकता है।
अगर आप अगले महीने शानदार कैमरा, डिजाइन और प्रीमियम परफॉरमेंस वाला डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो Vivo S2 का इंतजार कर सकते हैं। आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।












