
Vivo ने अपनी S50 सीरीज को विस्तार देते हुए चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Vivo S50t नाम से पेश किया गया है। यह पहले से मौजूद Vivo S50 का रीब्रांडेड वर्जन लग सकता है। खास बात यह है कि डिजाइन और ज्यादातर स्पेसिफिकेशंस बिल्कुल समान हैं, लेकिन स्टोरेज तकनीक और कीमत में बदलाव देखने को मिलता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo S50t में 6.59-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन (2750 x 1260 पिक्सल) के साथ आता है। इस स्क्रीन पर 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। इसमें 130Hz नॉर्मल यूसेज, 300Hz गेमिंग तथा 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा HDR और P3 वाइड कलर गमट का सपोर्ट है।
डिजाइन के मामले में Vivo S50t फोन प्रीमियम फील देता है। इसके अलग-अलग कलर वैरियंट के हिसाब से इसकी मोटाई 7.49mm से 7.59mm के बीच है। जबकि वजन करीब 196 से 197 ग्राम है। यह स्मार्टफोन पतला और हल्का होने के साथ स्टाइलिश फिनिश में आता है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo S50t में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जो फ्लैगशिप लेवल अनुभव दे सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। हालांकि, यहां एक बदलाव देखने को मिलता है इसमें UFS 3.1 स्टोरेज है, जबकि Vivo S50 में अलग स्टोरेज तकनीक मिलती है। इसके साथ LPDDR5X RAM दी गई है। यह फोन 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
कैमरा सेगमेंट में भी Vivo S50t दमदार है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP का मेन सेंसर (OIS), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। खास बात यह है कि इसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेटअप के साथ डेडिकेटेड फ्लैश दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी के मामले में Vivo S50t को 6500mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें OTG रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गई है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo S50t में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, X-axis लीनियर मोटर और IR रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत की बात करें तो Vivo S50t चीन में मिलेगा।। इसके 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 3,199 युआन करीब 44,437 रुपये रखी गई है। जबकि 16GB + 512GB मॉडल 3,499 युआन 48,604 रुपये में आता है।
लेटेस्ट Vivo S50t उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस, लंबा बैटरी बैकअप और पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स Vivo S50 से थोड़ी कम कीमत में चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर और भी टेक खबरों के लिए बने रहें।











