
वीवो की आगामी Vivo S60 Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसमें आने वाले Vivo S60 को लेकर टिपस्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर पोस्ट जारी किया है। जिसमें कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार Vivo एक नए “S” सीरीज स्मार्टफोन प्रोटोटाइप पर काम कर रहा है, जिसे Vivo S60 सीरीज का हिस्सा माना जा रहा है। याद दिला दें कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुई Vivo S50 सीरीज में Vivo S50 को 6.59 इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। जबकि Vivo S50 Pro Mini में छोटा 6.32 इंच स्क्रीन और फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिला था।
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार आगामी Vivo S60 में 6.59 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्रीन बड़े-radius corners डिजाइन के साथ आ सकती है। जिससे फोन का लुक ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे सकता है। स्क्रीन साइज को देखते हुए माना जा रहा है कि यह बेस Vivo S60 मॉडल हो सकता है।
डिजाइन की बात करें तो Vivo S60 में पीछे की तरफ बड़ा horizontal camera matrix देखने को मिल सकता है। वहीं, परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s सीरीज का नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि चिपसेट का सटीक नाम सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह हाई-परफॉरमेंस मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट कर सकता है।
बैटरी के मामले में भी Vivo बड़ा अपग्रेड दे सकता है। लीक्स के अनुसार फोन में 7000mAh रेंज की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह S-सीरीज का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S60 में Sony IMX8-सीरीज का mid-sized periscope telephoto कैमरा सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। इससे बेहतर जूम क्वालिटी और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में मेटल मिडिल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 रेटिंग जैसी प्रीमियम खूबियां देखने को मिल सकती हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Vivo इस डिवाइस के साथ magnetic accessories सपोर्ट दे सकता है, जो magnetic cases के जरिए काम कर सकती है। यही नहीं फोन का engineering prototype पिंक कलर में देखा गया है। बताया गया है कि कि कंपनी इसे किसी चीनी anime IP के साथ कोलैबरेशन में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
पूर्व रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Vivo S60 सीरीज में telephoto extender accessory का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा Vivo S60 के साथ Vivo S60 Pro Mini मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है।
Vivo की S-सीरीज हमेशा से कैमरा और डिजाइन फोकस्ड स्मार्टफोंस के लिए जानी जाती है। यदि ये सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Vivo S60 सीरीज मिड-प्रीमियम रेंज में बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










