Vivo S60 Series में मिलेगी 7200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म

Join Us icon

Vivo अपनी नई Vivo S60 series को इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने इस अपकमिंग सीरीज के कई बड़े फीचर्स आधिकारिक तौर पर टीज कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लाइनअप में Vivo S60 और Vivo S60e स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। जबकि Vivo S60 Pro Mini को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नई टीजर इमेज में फोन के डिजाइन, बैटरी, चार्जिंग और कई प्रीमियम फीचर्स बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सामने आया है कि Vivo S60 series फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि सीरीज में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। Vivo का दावा है कि यह सेंसर केवल 0.1 सेकंड में फोन अनलॉक कर सकता है। जबकि fingerprint registration प्रोसेस सिर्फ 1 सेकंड में पूरी हो जाएगी। आमतौर पर इस तरह के ultrasonic fingerprint scanners प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में देखने को मिलते हैं। इसलिए यह फीचर S60 series को और भी खास बना सकता है।

Vivo S60 series का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी हो सकती है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस सीरीज में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 90W fast charging सपोर्ट भी मिलेगा। मौजूदा समय में पतले डिजाइन वाले स्मार्टफोंस में इतनी बड़ी बैटरी कम देखने को मिलती है, इसलिए यह लाइनअप उन यूजर्स को लुभा सकता है। जो लंबे बैटरी बैकअप की तलाश में हैं। वहीं, 90W चार्जिंग सपोर्ट की मदद से फोन कम समय में जल्दी चार्ज भी हो सकेगा।

Vivo ने कई अन्य प्रीमियम फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। Vivo S60 सीरीज में stereo dual speakers, X-axis linear motor और IR blaster जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही फोन को IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ पेश किए जाएंगे। जिसका मतलब है कि यह डिवाइस पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आई एक अन्य आधिकारिक इमेज ने फोन के रियर डिजाइन की भी झलक दिखाई है। डिवाइस के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S60 series में Sony IMX8-series periscope telephoto कैमरा दिया जा सकता है। जिससे बेहतर जूम फोटोग्राफी और portrait shots मिलने की उम्मीद है।Vivo इस सीरीज को कई कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकता है। जिसमें pink कलर भी शामिल हो सकता है।

लीक्स की मानें तो Vivo S60 में 6.59-inch OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 chipset दिए जाने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और बेहतर गेमिंग दे सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फोन magnetic accessories सपोर्ट कर सकता है।

फिलहाल Vivo ने S60 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे टीजर और लीक से लगता है कि कंपनी जल्द ही इसे पेश करेगी। हम आने वाले दिनों में और भी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here