Vivo T4 5G फ्लिपकार्ट पर हुआ टीज, जानें कैसे मिलेंगे स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Vivo T4 5G को भारत में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
  • टीजर पेज से यह भी पता चलता है कि फोन में स्नैपड्रैगन चिप है।
  • हम देख सकते हैं कि फोन में गोल किनारे हैं और यह गहरे फिरोजी रंग में है।

बीते दिन हमने Vivo T4 5G के भारत में लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए थे। वहीं, अब Vivo ने Flipkart के जरिए इस डिवाइस के जल्द लॉन्च होने का टीजर जारी कर दिया है। बता दें कि Vivo T4 5G, पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए लोअर मिड-रेंज Vivo T3 5G का सक्सेसर होगा। खास बात यह है कि नए फोन को भारत की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ टीज किया जा रहा है। माइक्रोसाइट में अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया गया है। आइए, आगे मोबाइल की डिटेल्स जानते हैं।

Vivo T4 5G बैटरी साइज (संभावित)

  • हमने कल रिपोर्ट किया था कि Vivo T4 5G में 7,300mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
  • अपने टीजर पोस्ट में, Vivo ने दावा किया है कि T4 5G में भारत के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। कहा जा रहा है कि इस दावे को रिसर्च फर्म Counterpoint ने सत्यापित किया है।
  • टीजर में एक ग्राफ भी दिखाया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस फोन की बैटरी Vivo T3 5G की 5,000mAh बैटरी, Vivo T2 की 4,500mAh बैटरी और Vivo T1 की 5,000mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगी।
  • इसी ग्राफ में यह भी दिखाया गया है कि इसके पुराने मॉडल्स की चार्जिंग स्पीड अधिकतम 44 वॉट तक ही पहुंची थी। वहीं, Vivo T4 5G की 90W चार्जिंग स्पीड होने की अफवाह है। यह दोगुनी तेज चार्जिंग होगी। हालांकि, वास्तविक चार्जिंग स्पीड बैटरी के बड़े आकार, हीट मैनेजमेंट और अन्य कारकों पर निर्भर कर सकती है।

Vivo T4 5G स्पेसिफिकेशंस, प्राइस (संभावित)

  • टीजर पेज पर यह भी दिखाया गया है कि फोन में स्नैपड्रैगन चिप है, लेकिन चिप का पूरा नाम नहीं बताया गया है। हालांकि, हमारी रिपोर्ट के अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। इस चिप में Vivo T3 5G के अंदर मौजूद Dimensity 7200 की तुलना में एक अलग कोर लाइनअप है।
  • सामने की तरफ, Vivo फोन में सेल्फी कैमरा रखने के लिए एक सेंटर्ड पंच होल के साथ “टर्बो डिस्प्ले” होगा। स्पेक्स के हिसाब से यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच FHD+ AMOLED पैनल हो सकता है।
  • हम देख सकते हैं कि फोन के किनारे गोल हैं और इसका रंग dark turquoise है। फोन में 50MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप, 32MP का फ्रंट कैमरा, Android 15-आधारित Funtouch OS 15, 12GB + 256GB तक मेमोरी मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।

जैसे ही हमें फोन के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here