Dimensity 7300 चिप के साथ आ सकता है Vivo T4x 5G, भारत में लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/vivo-t4x-5g-chipset-details-leaked.jpg
Highlights

Vivo T4x को एक नए T-सीरीज मॉडल और T4 लाइनअप में पहला फोन बताया जा रहा है। हाल ही में आई एक लीक के अनुसार, यह फोन मार्च में भारत में लॉन्च हो सकता है।इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार, Vivo T4x 5G के चिपसेट डिटेल्स ऑनलाइन सामने आए हैं। जिसके बारे में डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Vivo T4x 5G चिपसेट (लीक)

Vivo T4x 5G की डिटेल्स (संभावित)

Vivo T4x 5G को IMEI डेटा पर मॉडल नंबर V2437 के साथ लिस्ट किया गया था। इससे फोन के मार्केटिंग नेम की भी पुष्टि हुई थी। हार्डवेयर के मामले में हम जो जानते हैं, वो जानकारी नीचे दी गई है।

फोन के बाकी हार्डवेयर विवरण अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन याद दिला दें कि, Vivo T3x में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP + 2MP डुअल कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 8MP सेल्फी लेंस और IP64 रेटिंग है।

वीवो टी4एक्स की कीमत वीवो टी3एक्स के समान हो सकती है, जिसे 4जीबी + 128जीबी वैरियंट के लिए 13,499 रुपये और 8जीबी/128जीबी वर्जन के लिए 16,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।