vivo T5 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 7050mAh बैटरी और 1.5K 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस

Join Us icon

vivo ने अपने अगले T-सीरीज स्मार्टफोन vivo T5 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी शेयर की हैं। वहीं, फोन का माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुका है। जिससे इसकी ऑनलाइन उपलब्धता भी कंफर्म हो गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

vivo T5 5G इंडिया लॉन्च डेट

vivo T5 5G की भारत में एंट्री अगले महीने 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे होगी। फोन की सेल vivo India e-store, Flipkart और देशभर में रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ प्रमुख खूबियां भी बताई हैं। स्मार्टफोन Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, फोन का डिजाइन स्लिम और हल्का है। 3D कर्व्ड पैनल फोन को प्रीमियम और फ्लैगशिप-लुक भी दे रहा है।

vivo-t5-5g-india-launch-date-key-specs-

टीजर में vivo T5 5G का रियर डिजाइन भी दिखाई दिया है। फोन के पीछे हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। जिसमें दो कैमरा सेंसर और Aura Light शामिल हैं।

vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशंस

vivo T5 5G फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। vivo का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद vivo T5 5G अपने सेगमेंट का सबसे पतला 7000mAh+ बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की सटीक मोटाई और वजन की जानकारी नहीं दी है।

डिस्प्ले की बात करें तो vivo T5 5G में 1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का लीडिंग डिस्प्ले बता रही है। हालांकि, डिस्प्ले का साइज, पीक ब्राइटनेस और अन्य डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

परफॉरमेंस के लिए vivo T5 5G में MediaTek 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह चिपसेट फास्ट AI परफॉरमेंस और स्मार्टफोन में मिलने वाले AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा।

vivo T5 5G को लेकर कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट, कलर ऑप्शन, डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी जानकारी की पुष्टि की है। फोन के कैमरा, RAM, स्टोरेज, चार्जिंग स्पीड और कीमत की जानकारी लॉन्च के दिन दी जाएगी। यह फोन 7050mAh बैटरी, 1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek 7500 Turbo प्रोसेसर के साथ बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

vivo-t5-5g-india-launch-flipkart-microsite

आगामी डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो स्लिम डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here