वीवो ला रही है नया स्मार्टफोन vivo T6 Lite, डिटेल्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/vivo-t5-lite-launch.jpg

वीवो अपनी ‘टी5 सीरीज’ के तहत इंडिया में 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जिनमें vivo T5, T5e, T5 Lite 44W, T5x और vivo T5 Pro शामिल है। इस मोबाइल्स से आगे बढ़ते हुए अब कंपनी ‘टी6 सीरीज’ पर काम शुरू कर चुकी है। ताजा जानकारी सामने आ रही है कि इसी सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन vivo T6 Lite सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है जिनकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T6 Lite 5G की डिटेल्स

वीवो टी6 लाइट 5जी फोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया है। इस वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन V2647 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यहां फोन के मार्केटिंग नेम vivo T6 Lite 5G का खुलासा हो गया है। यानी ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग के बाद यह पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि वीवो टी6 लाइट लॉन्च होने वाला है और आने वाले दिनों में इसे मार्केट में उतार दिया जाएगा।

vivo T5 Lite 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी6 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स तो अभी पर्दे के पीछे ही है लेकिन अगर वीवो टी5 लाइट की बात करें तो इस स्मार्टफोन का स्टार्टिंग प्राइस 17,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 256GB Storage वाले टॉप वेरिएंट का प्राइस 26,999 है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है जिसका AnTuTu Score 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 5,75,705 आ चुका है।

फोन में मौजूद Extended RAM तकनीक इसकी फिजिकल रैम पावर को डबल करती है। वीवो टी5 लाइट MIL‑STD‑810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे एंटी ड्रॉप और शॉकप्रूफ बनाती है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को इस सस्ते वीवो फोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही OTG और FM जैसे विकल्प भी मिलेंगे।

vivo T5 Lite बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वीवो के मुताबिक फुल चार्ज पर फोन लगातार 23 घंटे तक YoutTube या फिर 20 घंटे तक Instagram स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 11 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge तकनीक दी गई है।

वीवो टी5 लाइट 5जी फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo T5 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

vivo T5 Lite 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यूजर्स को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल Greasy-Hand और Wet-Hand फीचर से लैस है जिसके चलते गीले या चिकने हाथों को भी फोन स्क्रीन टच को बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है।