Vivo V29 Lite 5G फोन हुआ लॉन्च, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • फोन चेक गणराज्य में लॉन्च हुआ है।
  • इसने सिंगल मैमोरी वेरिएंट में एंट्री ली है।
  • फोन Snapdragon 695 पर चलता है।

वीवो ‘वी29’ सीरीज की शुरूआत करते हुए कंपनी ने आज अपना नया मोबाइल फोन Vivo V29 Lite 5G पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में उतारा गया है जो V29 series का पहला डिवाईस है। इस लाइट मॉडल के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V29 Lite 5G प्राइस

यह फोन सबसे पहले चेक गणराज्य में लॉन्च हुआ है जहां सिंगल मैमोरी वेरिएंट में बिकेगा। इसमें 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CZK 8499 यानी 31,900 रुपये के करीब है। इस फोन की बुकिंग पर कंपनी CZK 1499 (5,500 रुपये) वाले Vivo TWS 2e earbuds मुफ्त भी दे रही है। वी29 लाइट 5जी को Dark Black और Summer Gold कलर में लॉन्च किया गया है।

Vivo V29 Lite 5G phone launched globally know price features specifications

Vivo V29 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78 AMOLED 120Hz display
  • 8GB virtual RAM
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 64MP Rear + 16MP Front Camera
  • 44W 5,000mAh battery

Vivo V29 Lite 5G phone launched globally know price features specifications

स्क्रीन: वी29 लाइट 5जी को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 2160पीडब्ल्यू डिमिंग सपोर्ट करती है। इस पर 1300निट्स ब्राइटनेस और डीसीआई-पी3 कलर गामुट मिलता है।

प्रोसेसर: Vivo V29 Lite 5G को 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह मोबाइल फोन 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी की पावर देता है।

ओएस: वीवो ने अपने इस फोन को एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया है जो फनटच ओएस 13 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी के अनुसार इस फोन को 2 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी। यानी यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर भी अपडेट होगा।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए Vivo V29 Lite 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए वी29 लाइट 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें ओआईएस सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर + 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर + 2 मेगापिक्सल बोका लेंस शामिल है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर: V29 Lite 5G IP54 रेटिड फोन है जो इसे वॉटर व डस्ट से प्रोटेक्ट करता है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। वी29 लाइट 5जी की थिकनेस महज़ 7.89एमएम है। 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here