Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन GCF सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में मिड-रेंज सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन GCF सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Join Us icon
Highlights

  • Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
  • यह स्मार्टफोन GCF सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया है।
  • Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 प्रोसेसर, 8GB रैम के साथ होगा लॉन्च

Vivo जल्द ही मिड रेंज सेगमेंट में V-सीरीज का स्मार्टफोन Vivo V29 Lite 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। अब इस फोन का मॉनीकर GCF सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो वीवो का यह फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V29 Lite 5G फोन GCF सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट

GCF सर्टिफिकेशन में वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V29 Lite 5G के नाम से लिस्ट है। इससे लिस्टिंग से फोन के जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई है। स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस सर्टिफिकेशन्स में कुछ भी डिटेल्स सामने नहीं आई है। हालांकि नाम से पता चलता है कि यह फोन 5G क्नेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा।

Vivo V29 Lite 5G

GCF सर्टिफिकेशन ग्लोबल अथॉरिटी है जो फोन और दूसरे मोबाइल डिवाइस को सर्टिफाई करती है। यह अथॉरिटी टेलीकॉम, ऑटोमोटिव, IoT, सिटीज, रिटेल और अन्य क्षेत्रों में मोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े सर्टिफिकेशन प्रोग्राम ऑफर करती है।

vivo V29 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

डिस्प्ले : Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा से वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों को पतले बैजल्स होंगे।

चिपसेट : वीवो के अपकमिंग फोन क्वालकॉम के ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 619 GPU दिया जा सकता है।

रैम और स्टोरेज : Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन कम से कम 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि यह फोन और भी वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी : Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, GLONASS, और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा।

बैटरी : वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम : Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 13 पर आधारित FunTouchOS 13 पर रन करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here