Vivo V29 Pro हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 12GB RAM के साथ हो सकती है जल्द लॉन्चिंग

Join Us icon
Highlights

  • यह कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन होने की उम्मीद है।
  • डिवाइस में 12GB रैम मिलने की बात भी सामने आई है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर हो सकता है।

मोबाइल निर्माता वीवो जल्द ही अपनी ‘V29 सीरीज’ का विस्तार कर सकता है। इसमें Vivo V29 और Vivo V29 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रो फोन गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। आइए, लिस्टिंग डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन को विस्तार से जानते हैं।

Vivo V29 Pro गीकबेंच लिस्टिंग

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक वीवो का नया डिवाइस V2251 मॉडल नंबर के साथ वेबसाइट पर सामने आया है।

  •  इस लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि फोन MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस होगा। इसकी क्लॉक स्पीड 3.1Ghz है।
  • बेहतर ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Mali-G610 जीपीयू मौजूद होगा।
  • फोन को बेहतरीन स्पीड देने के लिए डिवाइस में 12GB रैम मिलने की बात भी सामने आई है।
  • बताया जा रहा है कि यह डिवाइस कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन होने वाला है।
  • लिस्टिंग के अनुसार यह भी कंफर्म हुआ है कि डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित Funtouch OS 13 पर रन करेगा।
  • इसके अलावा स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 4394 और मल्टीकोर टेस्ट 14677 अंक हासिल किए हैं।

Vivo V29 Pro Geekbench Listing

Vivo V29 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: वीवो के इस डिवाइस में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जाएगी। सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
  • प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन लिस्टिंग में यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ देखा गया है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12जीबी रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात कही गई है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ आ सकता है। यह कैमरा ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। हालांकि अन्य लेंस के बारे में जानकारी कंफर्म नहीं है। वहीं, सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सल होने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ आ सकता है। डिवाइस में डुअल सिम 5G सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोबाइल एंड्राइड 13 आधारित Funtouch OS 13 पर रन कर सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here