Vivo V60 के बाद आएगा Vivo V60 Lite, सामने आई इसकी जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Vivo-V60-Lite-will-come-after-Vivo-V60-its-information-revealed.jpg

Vivo V60 स्मार्टफोन का आधिकारिक लॉन्च भारतीय बाजार में कंफर्म हो गया है। इसी बीच एक नए मॉडल को सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में देखा गया है। यह मार्केट में Vivo V60 Lite नाम से पेश हो सकता है। आपको बता दें कि डिवाइस फिलहाल SDPPI, CQC और EEC जैसे प्लेटफार्म पर दिखा है। जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे V60 Lite और Vivo V60 से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

Vivo V60 Lite SDPPI, CQC और EEC लिस्टिंग

Vivo V60 Lite स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2530 के साथ स्पॉट किया गया है। यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI अथॉरिटी से सर्टिफाइड हुआ है। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में फोन का नाम भी देख सकते हैं।

CQC सर्टिफिकेशन के तहत इस फोन को सर्टिफिकेट नंबर ‘CN72669’ के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि इस लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि CQC लिस्टिंग से इसके चीन में जल्द लॉन्च की उम्मीद है।

EEC सर्टिफिकेशन में इस डिवाइस को नोटिफिकेशन नंबर ‘RU0000061641’ के साथ लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन से इसके यूरोपीय बाजार में लॉन्च की संभावना है।

इन लेटेस्ट लिस्टिंग्स में आने से साफ है कि Vivo V60 Lite कई बाजारों में जल्द एंट्री ले सकता है। पूर्व में आए डिवाइस के पैटर्न को देखते हुए कंपनी V60 मॉडल के बाद इसके लाइट वर्जन को उतार सकती है। यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, आने वाले दिनों में इसके बारे में और अपडेट्स मिलने की संभावना है।

Vivo V60 स्पेसिफिकेशंस

जैसा की आपको पहले बताया गया है भारत में Vivo V60 स्मार्टफोन का लॉन्च कंफर्म है और यह अगस्त में पेश होने वाला है। लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो गए हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V60 लॉन्च डेट (संभावित)

Vivo ने अब तक आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई है है, लेकिन पहले सामने आई रिपोर्ट्स और हाल के टीजर को देखते हुए उम्मीद है कि Vivo V60 भारत में अगस्त के मिड में लॉन्च हो सकता है। वहीं, लीक लॉन्च डेट 19 अगस्त सामने आई थी।

See Full Specs

Vivo V60 Price
Rs. 36,999
Go To Store
See All Prices