Exclusive : Vivo V60e 5G की फोटो, कलर्स और फीचर डिटेल्स! लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा यह फोन

Join Us icon

जब से खबर सामने आई है कि Vivo V60 की सफलता के बाद कंपनी इसी सीरीज में नया Vivo V60e 5G भी लेकर आएगी, तब से ही मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी यह स्मार्टफोन पर्दे में ही रखा गया है लेकिन 91मोबाइल्स कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही वीवो वी60ई से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी आपके लिए लेकर आ गया है। हमें इंडस्ट्री सोर्स के जरिये Vivo V60e की फोटो प्राप्त हुई है जिसके साथ ही इस मोबाइल के कई अहम फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।

वीवो वी60ई इमेज :

ऊपर लगी ईमेज में आप देख सकते हैं कि वीवो वी60ई का रियर पैनल काफी हद तक वीवो वी60 जैसा ही है। इस फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो ऊपर दाई ओर वर्टिकली प्लेस्ड है। इस कैमरा मॉड्यूल के साइड में ​एलइडी रिंग लाइट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर नीचे वर्टिकल शेप में ही vivo की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के राइट फ्रेम पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर लगाया गया है।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव सूचना के मुताबिक वीवो वी60ई 5जी फोन भारतीय बाजार में दो कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें Noble Gold (नोबल गोल्ड) और Elite Purple (एलिट पर्पल) शामिल होंगे। हमें जिस फोन की फोटो मिली है वह एलिट पर्पल कलर मॉडल है। फोटो से पता चलता है कि यह वीवो 5जी फोन ग्लासी शाइनी लुक में आएगा।

Vivo V60e 5G फोन के फीचर्स की बात करें तो सोर्स के जरिये जानकारी मिली है कि यह मोबाइल प्रीमियम लुक के साथ ही ड्यूरेबल बॉडी वाला भी होगा। इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है फोन को वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाने में मदद करेगा। वहीं मोबाइल स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसपर Diamond Shield Glass की लेयर चढ़ाए जाने की जानकारी भी मिली है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक वीवो वी60ई 5जी फोन को कंपनी 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ मार्केट में उतारेगी। वहीं बे​सिक कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ ही इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में NFC और IR Blaster जैसे विकल्प भी देखने को मिलेंगे। बहरहाल अभी फोन की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न लीक रिपोर्ट्स में वीवो वी60ई की जो डिटेल्स सामने आई है उन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V60

बीते दिनों सामने आए लीक में बताया गया था कि वीवो वी60ई 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। इसके 8GB RAM मॉडल को 128GB स्टोरेज के साथ 28,999 रुपये और 256GB मेमोरी के साथ 30,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट का रेट 31,999 रुपये हो सकता है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलेगी।

लीक्स के अनुसार वीवो वी60ई 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में पेश हुआ Vivo V50e भी इसी चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। अगर लीक सही साबित हुआ तो परफॉर्मेंस के मामले में मोबाइल यूजर्स और वीवो फैंस को नई जेनरेशन में कोई अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगी जो वाकई में निराशाजनक बात है।

लीक के मुताबिक Vivo V60e 5G फोन 6,500mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। प्रोसेसर बेशक पुराना है लेकिन बैटरी के मामले में कंपनी वी60ई को बड़ी अपग्रेड के साथ पेश कर सकती है। क्योंकि वी50e स्मार्टफोन 5,600mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में वीवो फैंस को वी60ई की बड़ी बैटरी से खुशी मिल सकती है।

Vivo V60

वीवो वी60ई 5जी फोन के लीक प्राइस को देखते हुए अगर यह मोबाइल 30 हजार रुपये से कम कीमत में लाया जाता है तो इसके मार्केट में मौजूद Motorola Edge 60 Pro और Nothing Phone 3a Pro से चुनौती मिलेगी। मोटोरोला मोबाइल डाइमेंसिटी 8350 Extreme प्रोसेसर पर काम करता है और 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका एनटूटू स्कोर 14,40,382 आ चुका है। वहीं नथिंग फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर सपोर्ट करता है।

वहीं 31,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद realme 15 Pro, OnePlus Nord 15 और POCO F7 स्मार्टफोन इस बजट के पावरफुल मोबाइल हैं जो परफॉर्मेंस के मामले में वीवो वी60ई पर भारी पड़ सकते हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इन तीनों का एनटूटू स्कोर क्रमश: 1,086,379 और 14,81,616 और 1,910,179 आ चुका है। यह Vivo V60e 5G के लीक्ड प्रोसेसर के काफी ज्यादा पावरफुल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here