Vivo V70 बनाने में जुटी कंपनी! जानें कब हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

वीवो वी60 सीरीज पेश हो चुकी है जिसके तहत Vivo V60 और Vivo V60e इंडिया में लॉन्च किए जा चुके हैं। ये ब्रांड के बिल्कुल लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं जिनमें से वी60ई की सेल भी अभी शुरू नहीं हुई है। इन वीवो फोंस के मार्केट में आते ही इनकी नेक्स्ट जेनरेशन की जानकारी भी सामने आने लगी है। बीते सप्ताह जहां Vivo V70 Lite स्मार्टफोन ब्लूटूथ SIG साइट लिस्ट हुआ था, वहीं अब Vivo V70 भी सर्टिफिकेशन में सामने आ गया है। इन लिस्टिंग के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2026 शुरू होते ही कंपनी वीवो वी70 सीरीज को लॉन्च कर सकती है।

वीवो वी70 की जानकारी हमें टिपस्टर पैशनेटगीकज के जरिये प्राप्त हुई है। लीक के मुताबिक यह मोबाइल IMEI database पर लिस्ट कर दिया गया है जिसका स्क्रीनशॉट ट्वीट के जरिये शेयर हुआ है। इंटरनेट पर मौजूद आईएमईआई डाटाबेस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यह मोबाइल V2538 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस लिस्टिंग में मोबाइल के नाम Vivo V70 का भी खुलासा हो गया है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल की पहली तिमाही में वीवो वी70 लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V70 Lite की बात करें तो पिछले हफ्ते यह मोबाइल ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया हुआ था। यह मोबाइल V2549 मॉडल नंबर के साथ सामने आया था। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की भी स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई थी लेकिन रिपोर्ट में बताया गया था ​कि वीवो वी70 लाइट 8GB RAM और 256GB Storage पर लाया जा सकता है। वीवो वी70 और वी70 लाइट Q1 2026 में लॉन्च किए जा सकते हैं लेकिन फिलहाल इनसे जुड़ी फुल डिटेल्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

Vivo V60 5G फोन की बात करें तो इसकी कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। इसके 8GB+ 256GB का रेट 38,999 रुपये, 12GB+256GB का प्राइस 40,999 रुपये और सबसे बड़े 16GB RAM + 512GB Storage का लॉन्च प्राइस 45,999 रुपये है। यह मोबाइल क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है जो हमारी टेस्टिंग में 10,06,885 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।

वीवो वी60 में 6.77-इंच 2K क्वॉड कर्व्ड एमोलड डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50एमपी OIS IMX766 सेंसर, 50एमपी सुपर टेलीफोटो IMX882 सेंसर और 8एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट पर 50एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,500एमएएच बैटरी मिलती है।

Vivo V60e 5G ब्रांड का पहला मोबाइल फोन है जिसमें 200एमपी मेन कैमरा दिया गया है। यह 85MM Telephoto Portrait और 30x SuperZoom की क्षमता से लैस है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50एमपी सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 90W चार्जिंग और 6,500mAh बैटरी दी गई है। वीवो वी60ई 6.77-इंच की फुलएचडी+ क्वॉड कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

गौरतलब है कि वीवो वी60ई इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर वाला फोन है। इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं मोबाइल के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 33,999 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here