vivo V80 FE 5G फोन हुआ पेश, 50MP Selfie कैमरा के साथ है 7000mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन

वीवो ने आज टेक मंच पर अपनी ‘वी80’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन vivo V80 FE पेश कर दिया है। यह नया वीवो 5जी फोन फिलिपिंस में अनविल किया गया है जो 50MP Selfie Camera, 7000mAh battery, 90W FlashCharge, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर की पावर से लैस है। वीवो वी80 एफई की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo V80 FE 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी80 एफई 5जी फोन को एंड्रॉयड 17 पर लाया गया है जो OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि इंडिया में vivo T5x 5G फोन इसी चिपसेट पर काम करता है।
वीवो का दावा है कि वी80 एफई 5जी फोन 1 मिलियन से अधिक का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकता है। हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसे 4666mm Vapor Chamber से लैस किया गया है। यह 5जी फोन 16GB Extended RAM तकनीक से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देती है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और बनाए रखने के लिए इसे LPDDR4X RAM से लैस किया गया है।
vivo V80 FE 5G फोन में 2750 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली AMOLED स्क्रीन है जिसे लिए U9 light-emitting मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 459PPI और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले पर नाइट टाइम आई प्रोटेक्शन फीचर मौजूद है जो अंधेरे में मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी80 एफई 5जी फोन में कुल 3 कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और तीनों ही ZEISS के हैं। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 92 डिग्री एफओवी मिलता है।
पावर बैकअप के लिए vivo V80 FE 5G फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल पर 17 घंटे तक का नेविगेशन टाइम पाया जा सकता है या फिर 15 घंटे की रील स्क्रॉलिंग पाई जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिलिपिंस में वीवो वी80 एफई 5जी फोन को Chill Green और Sparkling Gold कलर में बेचा जाएगा जिसका प्राइस अनाउंस होना अभी बाकी है।