4800mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ अप्रैल में लॉन्च हो सकता है Vivo X Fold 2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/vivo-x-fold-2.jpg
Highlights

कुछ महीने पहले ही वीवो कंफर्म कर चुका है कि जल्द ही नया फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 2 को लॉन्च करने वाला है। फिलहाल कंपनी ने X Fold 2 के लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है लेकिन इस फोन के डिजाइन और कुछ डिटेल्स लीक के माध्यम से सामने आ चुके हैं। कंपनी ने पिछले फोल्डेबल X Fold + के मुकाबले कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया है। अब वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर नई खबर सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में  हमने फोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स को लेकर जानकारी दी है।

Vivo X Fold 2 बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स

Vivo X Fold 2 फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह चीन में इसी महीने लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह फोन लोकल सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक, X Fold 2 स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

वीवो के अपकमिंग फोन की बैटरी पिछले X Fold+ के मुकाबले कुछ बड़ी है। इस फोन में 4700mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया था। यानी बैटरी और चार्जिंग के मामले में अपकमिंग X Fold 2 अपग्रेड के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

Vivo X Fold 2 ये हो सकती हैं स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा : वीवो कंफर्म कर चुका है कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन के रियर पैनल में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश मिलेगा। फोन का कैमरा सेटअप Zeiss ने ट्यून किया है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो X Fold 2 स्मार्टफोन में 50MPSony IMX866 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट मिल सकता है।

इसके साथ ही फोन में 12MP Sony IMX663 अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 12MP IMX663 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। कुछ रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि फोन के तीनों कैमरा सेंसर 50MP के हो सकते हैं। वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के कैमरा परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इसमें Vivo V2 ISP चिप भी दिया जाएगा।

डिस्प्ले : X Fold 2 फोन में 8-इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2K है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही इस फोन के कवर डिसप्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले दाईं ओर कुछ कर्व्ड है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि X Fold 2 दूसरे फोल्डेबल फोन के मुकाबले पतला और हल्का होगा।

प्रोसेसर और रैम : बताया जा रहा है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। चीन से बाहर यह फोन कब लॉन्च होगा फिलहाल जानकारी नहीं है।