Vivo X200S में होगा Dimensity 9400+ चिपसेट, प्रमुख खूबियां हुई कंफर्म

Join Us icon

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर लगातार आगामी वीवो फोन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने Vivo X200S के डिजाइन को पहली बार वीबो पोस्ट के माध्यम से शेयर किया था। वहीं, अब एक नए पोस्ट में फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और चार्जिंग फीचर्स की डिटेल्स सामने आई हैं। बता दें कि ये अपकमिंग मोबाइल अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए Vivo X200 का अपग्रेडेड वर्जन बनकर आने वाला है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200S के स्पेसिफिकेशंस

 प्रोसेसर और दमदार चार्जिंग

Vivo X200S में Dimensity 9400 Plus चिपसेट दिया जाएगा, जो Dimensity 9400 का एक अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.7GHz तक बढ़ा दी गई है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और बेहतर होगी।

फोन में बायपास चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो X200 में मौजूद नहीं था। खास बात यह है कि बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी पावर को सीधे फोन में सप्लाई करती है, जिससे बैटरी की उम्र बढ़ती है और चार्जिंग के दौरान हीट जनरेशन कम होता है। फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

डिस्प्ले और डिजाइन

Vivo X200S में फ्लैट BOE Q10 डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें समान बेजल डिजाइन होगा। इसके अलावा, फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा जो फास्ट और ज्यादा एक्युरेट अनलॉकिंग देगा। जबकि तुलना करें तो X200 में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन थी।

कैमरा और बैटरी

लीक्स के मुताबिक, Vivo X200S में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे बैकअप के लिए शानदार होगी। फोटोग्राफी के लिए यह Vivo X200 के कैमरा सेटअप को ही बरकरार रख सकता है, जिसमें 50MP IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल हैं।

जल्द हो सकता है लॉन्च

Vivo X200S का लॉन्च जल्द हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नए लीक में ब्रांड हेड ने जितना कुछ शेयर किया है इससे पता चलता है कि यह फोन पावरफुल चिपसेट, बेहतरीन डिस्प्ले और तेज चार्जिंग के साथ एक दमदार डिवाइस बनेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here