Vivo X300 सीरीज में जुड़ने वाला है नया Fan Edition मॉडल, भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की तैयारी

Join Us icon

वीवो अगले महीने यानी अक्टूबर में Vivo X300 और X300 Pro लॉन्च करने की तैयार में है और रिपोर्ट के मुताबिक, ये फोन MediaTek के नए Dimensity 9500 चिपसेट, अपग्रेडेड कैमरा और स्लिम डिजाइन के साथ आ सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि Vivo X300 सीरीज में नया वैरियंट Vivo X300 Fan Edition (FE) भी लॉन्च किया जा सकता है। PassionateGeekz ने IMEI डाटाबेस में Vivo X300 FE (मॉडल नंबर V2537) को स्पॉट किया गया है, जो इसके भारत और ग्लोबल वैरियंट की ओर इशारा करता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक Fan Edition को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Vivo X300 Fan Edition

आपको बता दें कि Vivo X300 FE के पहले वाले वर्जन यानी Vivo X200 FE को कंपनी ने इंडिया में जुलाई, 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन अपने दमदार फीचर्स की वजह से काफी लोकप्रिय हुआ है। X200 FE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, इसमें 6.31 इंच का LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2640 × 1216 पिक्सल है। यह 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही, इसमें 2160Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर दबाव कम पड़ता है।

फोन का बिल्ड भी काफी प्रीमियम है। इसका साइज 150.83 × 71.76 × 7.99 मिमी है और वजन लगभग 186 ग्राम है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट बनता है। फोन में ग्लास फ्रंट और बैक के साथ एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है।

Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट का उपयोग किया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB रैम वैरियंट में उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X200 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर OIS और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक सपोर्ट करते हैं, साथ ही HDR और Gyro-EIS फीचर्स भी मौजूद हैं।

बैटरी की बात करें, तो Vivo X200 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग का विकल्प नहीं दिया गया है। फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और इसमें ZEISS Master Color Display और Smart Eye Protection Mode 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 5G कनेक्टिविटी, NFC, Bluetooth 5.4, एडवांस WiFi और GPS सपोर्ट मौजूद है। Vivo X200 FE कई आकर्षक कलर ऑप्शंस जैसे Blue Breeze, Yellow Glow, Pink Vibe और Black Luxe में उपलब्ध है।

Vivo X300 FE का IMEI डाटाबेस में लिस्ट होना इस बात का संकेत है कि कंपनी भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी X300 सीरीज का दायरा और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अगर यह Fan Edition भी X200 FE की तरह दमदार स्पेसिफिकेशंस और किफायती दाम के साथ आता है, तो यह सीधे तौर पर Samsung Galaxy S25 FE, आने वाले OnePlus 15R और iQOO Neo सीरीज जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि इस समय Vivo X300 FE से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, जैसे ही इससे संबंधित अपडेट आएंगे हम आपको अवगत कराते रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here