
Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X300 को 13 अक्टूबर 2025 को चीन में लॉन्च कर सकता है। इसमें कंपनी दो नए स्मार्टफोन Vivo X300 और Vivo X300 Pro लेकर आ रही है। इसी बीच ब्रांड का फैन एडिशन स्मार्टफोन Vivo X300 FE चर्चा में है। क्योंकि नया मॉडल EEC (Eurasian Economic Commission) से सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। जिससे इसके जल्द लॉन्च के संकेत मिले रहे हैं। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल वीवो ने चीन में X200 सीरीज के तहत Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini स्मार्टफोन पेश किए थे। इनमें से X200 और X200 Pro ग्लोबल मार्केट सहित इंडिया में लॉन्च हुए थे। जबकि कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप X200 Pro Mini सिर्फ चीन में ही लाया गया था। इसकी जगह पर कंपनी ने Vivo X200 FE को ग्लोबल मार्केट में उतारा था। जिसे Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन बताया गया था। यही फोन भारत में भी आया था।
साल 2025 में Vivo X200 FE का अपग्रेड वर्जन Vivo X300 FE आने की उम्मीद बढ़ गई है। यह IMEI डेटाबेस पर पहले ही लिस्ट हो चुका है और अब इसे EEC सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह फोन मॉडल नंबर V2537 के साथ देखा गया है। जिसे सर्टिफिकेशन नंबर KZ0000011778 के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ है कि Vivo X300 FE यूरोपीय बाजार में जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि, X300 FE के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल लिस्टिंग में नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और लीक और अपडेट्स आ सकते हैं। तो चलिए आगे पूर्व मॉडल की खूबियां जानते हैं।
Vivo X200 FE में 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो Zeiss-Master Colour टेक्नोलॉजी के साथ आता है। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल हैं और इसमें सेंटर पंच-होल कैमरा कटआउट है। इसकी स्क्रीन पर Shield Glass प्रोटेक्शन है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.99mm है।
डिवाइस में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलता है। जो कि Immortalis-G720 GPU के साथ आता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद Vivo X200 FE 5G फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में रियर पर Zeiss-ट्यून किए गए ट्रिपल कैमरे दिए गए हैं।
फोन में 50MP Zeiss टेलीफोटो लेंस, 50MP Zeiss प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss Multifocal Portraits फीचर भी है, जिसमें 35mm, 50mm, 85mm, और 100mm ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन Android 15 आधरित Funtouch OS 15 पर रन करता है। सॉफ्टवेयर में कई AI फीचर्स दिए गए हैं। Vivo X200 FE को IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है, जिससे यह डस्ट और पानी दोनों से सुरक्षित रह सकता है।
आगामी Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है, जो फ्लैगशिप-लेवल डिजाइन और फीचर्स को सस्ते दाम में लेना चाहते हैं। पिछले Fan Edition मॉडल की तरह यह भी प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड बजट में आ सकता है। इसका साइज भी छोटा हो सकता है जिससे ग्राहक इसे और भी ज्यादा पसंद कर सकते हैं। हालांकि और जानकारी सामने आने के बाद ही हम आपको कोई सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए और अपडेट्स के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












