
वीवो ने आज इंडिया में अपनी ‘एक्स300 सीरीज’ के दो नए स्मार्टफोन Vivo X300 FE और Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। एक्स300 अल्ट्रा जहां सीरीज का सबसे बड़ा, महंगा और पावरफुल फोन है। वहीं एक्स300 एफई को कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली छोटी स्क्रीन और कमाल के कैमरा के साथ पेश किया है। X300 Ultra की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और X300 FE 5G फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 एफई में कंपनी ने Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 90 डिग्री एफओवी वाला Ultra-Wide लेंस है जिसमें 0.8x-2x Seamless Zoom मिलता है। गौरतलब है कि एक्स300 एफई के साथ कंपनी Telephoto Extender Gen 2 किट भी लाई है जिसमें 200mm तक की क्षमता वाला लेंस लगा है।
वीवो एक्स300 एफई के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में ओरा लाइट से लैस एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है। इसके साथ 3x Optical और 100x Digital Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस और 110° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है।
Vivo X300 FE 5G फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन का AnTuTu Score 30,00,897 आया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 829 जीपीयू दिया गया है।
वीवो एक्स300 एफई स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है। यह मोबाइल Memory Fusion तकनीक सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे एक्स्ट्रा पावर प्रदान करती है। इंडिया में यह एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च हुआ है जो एडवांस और यूज़फुल फीचर्स प्रदान करता है।
Vivo X300 FE स्मार्टफोन 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की छोटी स्क्रीन पर लाया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 460ppi और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर एक्स्ट्रा ग्लास लेयर भी दी गई है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 16 घंटे, 4 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। इस फोन को कंपनी ने Bypass Charging तकनीक से लैस किया है। यह टेक्नोलॉजी हैवी प्रोसेसिंग के दौरान फोन को चार्ज करने पर, करंटे बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी हीट नहीं होती है।
Vivo X300 FE 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। हमारी टेस्टिंग में इस फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 41 मिनट का समय लगा। वहीं दूसरी इस नए वीवो 5जी फोन में यूजर्स को 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को Aluminium Alloy फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster जैसे फीचर्स मिलते हैं। बताते चलें कि वीवो इस नए 5जी फोन को 5 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाई है।
Vivo X300 FE 12GB RAM वाला मोबाइल है जिसे 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। इस दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 79,999 रुपये और 89,999 रुपये है। भारतीय बाजार में एक्स300 एफई को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर में 14 मई से खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी बैंक ऑफर के तहत 10% का डिस्काउंट भी देगी।













