
Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप X300 सीरीज को 13 अक्टूबर को चीन में लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। बता दें कि इस लाइनअप में Vivo X300 और Vivo X300 Pro जैसे दो मॉडल्स आएंगे। हालांकि ब्रांड ने अभी कोई लॉन्च डेट तय नहीं की है इससे पहले एक्स300 का ग्लोबल वर्जन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल वैरियंट के मॉडल नंबर Vivo X300 (V2515) और Vivo X300 Pro (V2514) हो सकते हैं। इनमें से V2515 मॉडल Geekbench डेटाबेस में सामने आया है।
ग्लोबल वर्जन में भी वही Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की जानकारी मिली है। जो चीन के मॉडल में दिया जा सकता है। यह नया प्रोसेसर 22 सितंबर को चीन में लॉन्च होने वाला है। इसमें 1+3+4 CPU कॉन्फिग्रेशन है साथ ही Travis कोर 4.21GHz पर, तीन Alto कोर 3.50GHz पर और चार Gelas कोर 2.7GHz पर क्लॉक्ड किए गए हैं। इनमें से Travis और Alto Arm की नई X9 सीरीज से हैं, जबकि Gelas अपडेटेड A7 सीरीज में से लिए गए हैं। इस चिप के साथ Mali-G1 Ultra MC12 GPU भी मिल सकता है। जो 40% बेहतर एफिशिएंसी और 40% तक रियल-टाइम रे ट्रेसिंग सुधार वाला हो सकता है।
गीकबेंच स्कोर की बात करें तो Vivo X300 ने 3177 सिंगल-कोर और 9701 मल्टी-कोर अंक हासिल किए हैं। डिवाइस 16GB RAM और Android 16 पर काम कर सकता है। बता दें कि Vivo X300 सीरीज के साथ ही कंपनी अपना नया OriginOS 6 ग्लोबली पेश कर सकती है।
ग्लोबल वर्जन के गीकबेंच पर देखे जाने से संकेत मिलता है कि Vivo अपनी X300 सीरीज के ग्लोबल मॉडल्स का इंटरनल टेस्टिंग फेज शुरू कर चुका है। उम्मीद है कि इस सीरीज का ग्लोबल डेब्यू नवंबर या दिसंबर तक किया जा सकता है।
आगामी Vivo X300 सीरीज का मुकाबला अपकमिंग Samsung Galaxy S26 सीरीज, iQOO 15 और Xiaomi 17 सीरीज जैसे तगड़े मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि एक्स 300 सीरीज में मिलने वाला Dimensity 9500 प्रोसेसर और OriginOS 6 इसे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अलग रख सकता है। साथ ही फोटोग्राफी फीचर्स भी ग्राहकों को पसंद आ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक के अनुसार Vivo X300 में 6.31-इंच की 8T LTPO BOE Q10+ डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, Vivo X300 Pro में बेस मॉडल से बड़ा 6.78-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप में भी दोनों फोन दमदार रह सकते हैं। क्योंकि Vivo X300 में 200MP Samsung HPB मेन कैमरा और 50MP Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इसमें Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल किया जा सकता है। वहीं, Vivo X300 Pro में 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा और 200MP Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोंस में 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये दोनों मॉडल्स Android 15 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकते हैं। बैटरी को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo X300 में 6,000mAh और X300 Pro में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही मॉडल्स 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया जा सकता है।
अगर आप Vivo X300 सीरीज ग्लोबल वैरियंट का इंतजार करना चाहते हैं तो बता दें कि यह नवंबर या दिसंबर तक आ सकती है। यह फोंस उन यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकते हैं जो कैमरा और परफॉरमेंस को ज्यादा पसंद करते हैं। हम आगे भी आपको सीरीज से जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)













