
Vivo आने वाले महीनों में अपनी नई X300 सीरीज लेकर आ सकता है। जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च हो सकते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि ब्रांड के दो नए स्मार्टफोंस V2502A और V2502DA मॉडल नंबर के साथ चीन के MIIT (CMIIT) सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुए हैं। जिससे इनके लॉन्च की टाइमलाइन और प्रमुख फीचर्स भी सामने आए हैं। उम्मीद है कि कंपनी मोबाइल में सैटेलाइट कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी दे सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
CMIIT लिस्टिंग में Vivo V2502DA मॉडल को लेकर सामने आया है कि यह Beidou-3 सैटेलाइट सिस्टम के जरिए शॉर्ट मैसेजिंग सपोर्ट कर सकता है। इसका मतलब है कि फोन में बेसिक सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर मिल सकता है। जिससे यूजर्स बिना नेटवर्क कवरेज के भी इमरजेंसी मैसेज कर सकते हैं। बता दें कि इस तरह का फीचर अब तक कुछ ही फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में ही देखने को मिला है।
CMIIT सर्टिफिकेशन से यह भी पता चला है कि एक फोन 6,375mAh की बैटरी वाला हो सकता है। हालांकि अनुमान है कि इसका टिपिकल वैल्यू 6,500mAh रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो Vivo X300 सीरीज अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाली फ्लैगशिप सीरीज हो सकती है। इस बड़ी बैटरी के साथ चार्जिंग के लिए 100W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 और Vivo X300 Pro दुनिया के पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं। जो MediaTek के लेटेस्ट Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस रखे जा सकते हैं। हाल ही में एक और Vivo फोन V2509A को Geekbench पर इसी D9500 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया था। यही मॉडल Vivo X300 माना जा रहा है। जबकि V2502A/DA सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ Vivo X300 Pro नाम से आ सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी मॉडल का नाम सामने नहीं आया है। इसलिए हमें असल जानकारी का इंतजार करना होगा।
अगर ऊपर बताए गए अनुमान सही साबित होते हैं तो Vivo X300 हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन वाला हो सकता है। जबकि Vivo X300 Pro में पावरफुल बैटरी और सैटेलाइट मैसेजिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पहले से ही डिजाइन और कैमरा इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं इसलिए आगे X300 सीरीज के साथ और बेहतर उम्मीद की जा सकती है।
अभी कंफर्म नहीं है लेकिन लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Vivo X300 और Vivo X300 Pro आने वाले सितंबर 2025 में चीन में पेश हो सकते हैं। जिसके बाद इन्हें ग्लोबल लेवल पर एंट्री दी सकती है। वहीं, कीमत को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि यह सीरीज 90 हजार से 1 लाख रुपये की रेंज में आ सकती है।
लॉन्च के बाद Vivo X300 सीरीज का मुकाबला मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy S25 Ultra और Xiaomi 15 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है। ये दोनों मोबाइल्स ज्यादा कीमत वाले हैं और वीवो इनसे कम कीमत में नए मोबाइल्स लाता है तो ये ग्राहकों को लुभा सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो Vivo X300 सीरीज के फोंस कंपनी के अब तक की सबसे एडवांस मोबाइल्स में से एक साबित हो सकते हैं। इसमें Dimensity 9500 चिपसेट, 6,375mAh बैटरी, सैटेलाइट मैसेजिंग और Android 16 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसलिए यदि आप आने वाले समय में फ्लैगशिप फोन लेने का मन बना रहे हैं तो इनका इंतजार कर सकते हैं।











