vivo X300 Ultra MRP लीक! जानें कितना है इस 16GB RAM और 512GB Storage वाले फोन का प्राइस

Join Us icon

वीवो एक्स300 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाले हैं। कंपनी ने इन्हें आने वाली 6 मई को इंडिया में लॉन्च करेगी। मार्केट में आने से पहले ही सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल फोन एक्स300 अल्ट्रा की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। दरअसल इसका मोबाइल बॉक्स सामने आ गया है जिससे फोन स्पेसिफिकेशन्स और एमआरपी का खुलासा हो गया है। वीवो एक्स300 अल्ट्रा सीरीज का सबसे महंगा फोन बनकर आएगा।

vivo X300 Ultra का रिटेल बॉक्स टिपस्टर संजू चौधरी ने शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डिब्बे की फोटो शेयर की गई है जिसपर BOX MRP ₹1,99,999 लिखा गया है। यह मोबाइल के 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट का बॉक्स है। गौरतलब है कि एमआरपी फोन का मैक्सिमम रिटेल प्राइस होता है और मार्केट में मोबाइल को MRP से कम रेट पर बेचा जाता है। ऐसे में चर्चा है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन एक्स300 अल्ट्रा 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा 6 मई को इं​डिया में लॉन्च होगा। इन दिन दोपहर के 12 बजे कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नए वीवो फोन को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। X300 Ultra के साथ ही vivo X300 FE भी पेश होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन वीवो फोन का लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन इंडियन मार्केट में Victory Green और Eclipse Black कलर में बिकेगा।

vivo X300 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह सीरीज का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा जिसके ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra और vivo Imaging Grip Kit भी पेश की जाएगी। एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

vivo X300 Ultra

इस वीवो फोन को चाइना में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। गौरतलब है कि चीन में यह मोबाइल 7100एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था लेकिन इंडिया में 6600mAh Battery पर आएगा। फोन में 100W FlashCharge और 40W Wireless चार्जिंग मिलेगी।

vivo X300 FE की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च होगा। कंपनी के अनुसार इसमें 3,161,598 AnTuTu Score मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में 6500mAh battery दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 40W wireless फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसमें 6.31-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

vivo X300 FE

फोटोग्राफी के लिए vivo X300 FE 5G के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X300 FE 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here