Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की भारत में सेल शुरू, जानिए कीमत, ऑफर्स और दमदार स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

Vivo ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। वही, अब दोनों स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी इन मोबाइल्स को प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस, फ्लैगशिप परफॉरमेंस और AI फीचर्स के साथ लेकर आई है। आइए, ऑफर्स, कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 Ultra की कीमत भारत में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के लिए 1,59,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Victory Green और Eclipse Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Amazon, Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को एक साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी, discounted V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन, Jio cloud storage बेनिफिट्स और Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।

कंपनी Vivo X300 Ultra के साथ ZEISS एक्सेसरीज भी सेल कर रही है। इसमें ZEISS Imaging Grip Kit की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि Teleconverter Gen 2 Ultra (400mm) की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, फोन, 400mm extender और Imaging Grip वाले बंडल की कीमत 1,95,997 रुपये रखी गई है, जिसे ग्राहक 8,167 रुपये प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा Photographer Kit भी उपलब्ध है, जिसमें 200mm और 400mm दोनों ZEISS Telephoto Extenders शामिल हैं। इस पूरे पैकेज की कीमत 2,09,999 रुपये रखी गई है। यह 24 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी लिया जा सकता है। जिसमें 6,667 रुपये प्रति माह की EMI और zero down payment की सुविधा मिल जाएगी।

Vivo X300 FE की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। इसका 12GB + 256GB मॉडल 79,999 रुपये में आता है। जबकि 12GB + 512GB मॉडल 89,999 रुपये में उपलब्ध है। यह डिवाइस Urban Olive (India Exclusive), Lilac Purple और Noir Black कलर ऑप्शन में आता है। ग्राहक इसे Amazon, Flipkart, Vivo India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Vivo X300 FE पर भी कंपनी कई लॉन्च ऑफर्स दे रही है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, एक साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी, discounted V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन और Google Gemini Pro एक्सेस के साथ Jio cloud storage बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Vivo X300 FE के लिए ZEISS Telephoto Extender Gen 2 (200mm) अलग से 15,999 रुपये में मिलेगा। जबकि Telephoto Extender Accessories Kit की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Extender और Accessories Kit वाले बंडल की कीमत 95,997 रुपये है। इस बंडल को 4,000 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR Vivid और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।

Vivo X300 Ultra के कैमरा सेटअप में 200MP मेन कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6,600mAh बैटरी के साथ आता है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Vivo X300 FE में 6.31-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अगर आप प्रोफेशनल कैमरा एक्सपीरियंस और फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं, तो Vivo X300 Ultra आपके लिए प्रीमियम विकल्प बन सकता है। वहीं, Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है जो कम कीमत में फ्लैगशिप डिजाइन, दमदार कैमरा और शानदार बैटरी लाइफ वाला फोन देख रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here