
Vivo आज भारत में अपनी नई फ्लैगशिप X-सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसमें प्रीमियम Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE मॉडल पेश हुए हैं। बता दें कि Ultra वैरियंट को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी हैं। वहीं, अब इसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। जो तगड़े परफॉरमेंस और कैमरा फीचर्स के साथ आया है। यह प्रीमियम प्राइस में फोन देख रहे ग्राहकों की पसंद बनेगा। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
भारत में Vivo X300 Ultra की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है। इसके साथ कंपनी ने Telephoto Extender Gen 2 Ultra को 27,999 रुपये और Grip Kit को 11,999 रुपये में पेश किया है। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जबकि इसकी सेल 14 मई से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart , Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू की जाएगी।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी X300 Ultra को Extender और Imaging Kit के साथ 1,95,997 रुपये की डिस्काउंट कीमत पर देगी। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। बता दें कि ये सभी एक्सेसरीज अलग से भी खरीदी जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X300 Ultra को पावरफुल फ्लैगशिप के तौर पर लाया गया है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। जो Oryon CPU आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और हाई-परफॉरमेंस टास्क के लिए लगाया गया है। इसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स एक्सपीरियंस स्मूद मिलेगा। फोन में 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का हाई-एंड वैरियंट मिलेगा। जिसमें LPDDR5X Ultra Pro RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है।
डिस्प्ले भी Vivo X300 Ultra का बड़ा हाइलाइट है। इसमें 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन Dolby Vision, HDR10+ और TÜV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन के साथ आती है। जिससे विजुअल क्वालिटी और व्यूइंग एक्सपीरियंस शानदार रहने वाले हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह सेटअप एडवांस फोटोग्राफी और जूम क्वालिटी के लिए शानदार अनुभव देगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यही नहीं X300 Ultra Photographer Kit, फोन के साथ कम्पैटिबल है और इसे अलग से खरीदना होगा।
बैटरी के मामले में भी Vivo X300 Ultra फोन काफी आगे नजर आता है। Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल की चार्जिंग सुविधा मिलेगी।
कनेक्टिविटी के मामले में Vivo X300 Ultra फोन पूरी तरह फ्यूचर-रेडी है। इसमें 5G के मल्टीपल बैंड्स, Wi-Fi 6/6E, Bluetooth 6.0, USB Type-C (USB 3.2), NFC और eSIM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। इसके साथ 5 साल के OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Vivo X300 Ultra फोन Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में आया है। इसमें प्रीमियम बिल्ड के साथ इसमें ग्लास और एल्यूमिनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे फ्लैगशिप लुक देता है। इसका वजन करीब 232 से 237 ग्राम के बीच है।
Vivo X300 Ultra ऐसा स्मार्टफोन है, जो परफॉरमेंस, कैमरा और बैटरी तीनों में फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। यदि आप प्रीमियम रेंज में डिवाइस खोज रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










