
वीवो ‘एक्स300’ सीरीज के Vivo X300 और X300 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं, और ग्लोबल मार्केट में कंपनी Vivo X300 FE भी पेश कर चुकी है। अब इस सीरीज में दो और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300s और Vivo X300 Ultra भी एंट्री लेने के लिए तैयार है। खबर है कि ये दोनों अपकमिंग वीवो फोन इसी महीने चाइना में लॉन्च होंगे और इनकी लॉन्च डेट भी सामने आ गई है।
ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि वीवो कंपनी आने वाली 30 मार्च को अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से एक्स300 सीरीज के नए फोन पेश किया जाएगा। लीक के मुताबिक vivo X300s और vivo X300 Ultra 30 मार्च को चाइना में लॉन्च होंगे। इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी vivo Pad 6 Pro को भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो वीवो एक्स300एस और एक्स300 अल्ट्रा की सेल 3 अप्रैल से शुरू होगी। बहरहाल कंपनी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Vivo X300 Ultra की बात करें तो इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है जो 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए अपकमिंग एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में Adreno 840 जीपीयू देखने को मिल सकता है। चीन में फोन को 12GB+256GB से लेकर 16GB+1TB तक के वेरिएंट में लाया जा सकता है।
लीक में बताया गया है कि इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 200MP+200MP Camera शामिल होंगे। इनके साथ ही मोबाइल में थर्ड सेंसर 50 मेगापिक्सल का लगाया जा सकता है। बताते चलें कि Vivo X300 और X300 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोंस की बात करें तो वीवो एक्स300 के बैक पैनल पर जहां 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। वहीं एक्स300 प्रो 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है।
Vivo X300s के बारे में कंपनी टीज़ कर चुकी है कि इसे 6.78 इंच BOE Q10 Plus डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंसर मिल सकता है। इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।













