Vivo X500 Pro Max IMEI डेटाबेस में हुआ स्पॉट, मिल सकता है नया Sony कैमरा सेंसर

Join Us icon

Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप X500-सीरीज आने वाले महीनों में लेकर आ सकता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Vivo X500 Series में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब नई रिपोर्ट में चौथे मॉडल की जानकारी सामने आई है। साथ ही टिपस्टर Digital Chat Station ने Vivo X500 सीरीज के कैमरा अपग्रेड्स से जुड़ी अहम डिटेल्स शेयर की हैं।

SmartPrix की रिपोर्ट के अनुसार Vivo X500 Pro Max को IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस साल अपनी फ्लैगशिप सीरीज में एक नया हाई-एंड मॉडल जोड़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार X500 Pro Max अल्ट्रा मॉडल के बाद कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल हो सकता है।

पूर्व लीक में IMEI डेटाबेस में Vivo X500e, Vivo X500 और Vivo X500 Pro भी दिखाई दिए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इन सभी मॉडलों को एक साथ लॉन्च करेगी या अलग-अलग समय में एंट्री की जाएगी। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Vivo X500 सीरीज सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है।

पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X500 Pro Max में 6.9 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9600 सीरीज का प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, फोन में लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा को लेकर इस बार Vivo बड़ा अपग्रेड दे सकता है। टिपस्टर के अनुसार Vivo X500 लाइनअप में फोटोग्राफी पर खास फोकस किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Dimensity चिपसेट वाले तीन मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो लगभग 1/1.28-इंच के बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि यह नया Sony LYT-838 सेंसर हो सकता है।

लीक्स में यह भी कहा गया है कि Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max जैसे हाई-एंड मॉडल्स में LOFIC (Lateral Overflow Integrator Capacitor) सेंसर टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। यह तकनीक डायनामिक रेंज को बेहतर बनाने और तेज रोशनी वाली परिस्थितियों में ओवरएक्सपोजर को कम करने में मदद कर सकती है। यानी यूजर्स को ज्यादा नेचुरल और डिटेल्ड रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

vivo-x300-and-x300-pro-india-launched-price-specs

अगर ये लीक जानकारी सही साबित होती हैं, तो Vivo X500 सीरीज कैमरा और बैटरी दोनों के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। इनमें से Pro Max मॉडल उन यूजर्स को ज्यादा लुभा सकता है जो फ्लैगशिप कैमरा एक्सपीरियंस और लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं। हम आने वाले दिनों में इस लाइनअप के बारे में और जानकारियां भी शेयर करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ टेक जगत की खबरों के लिए जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here