
Vivo X90 Series लॉन्च हो गई है। इस नई सीरीज़ के साथ वीवो कंपनी ने अपने तीन पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही वीवो मोबाइल हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जो ताकतवर कैमरा, पावरफुल रैम तथा फास्ट प्रोसेसर सपोर्ट करते हैं। आगे हमने इस सीरीज़ के बेस मॉडल वीवो एक्स90 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर की है जो 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ है।
Vivo X90 5G Specifications
वीवो एक्स90 स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन 1200निट्स ब्राइटनेस, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 115% कलर गामुट जैसे फीचर्स से लैस है। Vivo X90 5G Phone इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

Vivo X90 सबसे नए एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस 3 के साथ मिलकर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 9200 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन इमोर्टलिस-जी715 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह वीवो मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है।
वीवो एक्स90 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/1.98 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स90 एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo X90 5G Phone है जो डुअल मोड 5जी के साथ ही डुअल 4जी वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स90 5जी फोन में 4,810एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। बता दें कि यह वीवो मोबाइल नई जेनरेशन वाले यूएसबी टाईप-सी 3.2 जेन1 से लैस कर बाजार में उतारा गया है।
Vivo X90 5G Price
वीवो एक्स90 स्मार्टफोन चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ ही 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह Vivo X90 5G के अन्य दो वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी स्टोरेज तथा 512 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
Vivo X90 5G 8GB RAM + 128GB Storage = RMB 3699 (तकरीबन 42,400 रुपये)
Vivo X90 5G 8GB RAM + 256GB Storage = RMB 3,999 (तकरीबन 45,800 रुपये)
Vivo X90 5G 12GB RAM + 256GB Storage = RMB 4499 (तकरीबन 51,500 रुपये)
Vivo X90 5G 12GB RAM + 512GB Storage = RMB 4,999 (तकरीबन 57,200 रुपये)












