
वीवो कंपनी ने आज टेक मंच पर अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज़ Vivo X90 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए वीवो मोबाइल फोन लॉन्च हुए हैं जिन्होंने Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये सभी 5G Vivo Phone हैं जो एडवांस फीचर्स व ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन Vivo X90 Series का सबसे बड़ा मॉडल है जो 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 50MP+50MP+48MP+64MP क्वॉड रियर कैमरा तथा 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। आगे Vivo X90 Pro+ Price और Specifications की जानकारी दी गई है।
Vivo X90 Pro Plus Specifications
Vivo X90 Pro+ Display
वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली क्वॉड एचडी+ ई6 एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलटीपीओ स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन में 1800निट्स ब्राइटनेस, 8000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 1440हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 1.07बिलियन कलर और एमईएमसी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Vivo X90 Pro+ Processor
वीवो एक्स90 प्रो प्लस एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजन ओएस 3 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 3.20गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह वीवो मोबाइल एड्रेनो 740 जीपीयू सपोर्ट करता है।
Vivo X90 Pro+ RAM
वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन टेक मार्केट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ लाया गया है। यह मोबाइल फोन 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इसके चलते हैवी प्रोसेसिंग व मल्टी टॉस्किंग के दौरान जरूरत पड़ने पर Vivo X90 Pro+ 20 RAM की ताकत के साथ परफॉर्म करने की क्षमता रखता है।
Vivo X90 Pro+ Camera
वीवो एक्स90 प्रो प्लस में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर वाला 50MP IMX989 सेंसर + एफ/2.2 अपर्चर वाला 48MP IMX598 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + एफ/1.6 अपर्चर वाला 50MP IMX758 2X पोर्टरेट लेंस + एफ/3.5 अपर्चर वाला 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप सेंसर मौजूद है। वहीं Vivo X90 Pro+ एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo X90 Pro+ Battery
वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 4,700एमएए बैटरी पर लॉन्च किया गया है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए एक्स90 प्रो+ को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं फोन का वायरलेस तरीके के चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
Vivo X90 Pro Plus Price
वीवो एक्स90 प्रो प्लस चीनी मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। एक वेरिएंट में जहां 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: RMB 6499 और RMB 6999 है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 74,400 रुपये और 80,000 रुपये के करीब है।













