26 अप्रैल को इंडिया आ रही Vivo X90 सीरीज, कमाल कैमरे के साथ दमदार होंगी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X90 सीरीज इंडिया से पहले ग्लोबली लॉन्च हो चुकी है।
  • इंडिया में इस सीरीज के अंदर Vivo X90 और X90 Pro आ सकता है।
  • इस सीरीज के फोन में एक-इंच कैमरा सेंसर होगा।

Vivo X90 सीरीज के इंडिया लॉन्च का खुलासा हो गया है। कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है कि इस प्लैगशिप सीरज को 26 अप्रैल को पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सीरीज के अंदर कौनसे फोन्स आएंगे। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X90 और Vivo X90 Pro को उतारा जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट भी क्रिएट कर दी है। इसमें फोन की तस्वीरों के साथ कुछ खास फीचर्स की भी जानकारी दी गई है।

Vivo X90 और X90 Pro की कीमत (संभावित)

कीमत की बात करें तो Vivo X90 स्मार्टफोन को ग्लोबली MYR 3,699 (तकरीबन 70,000 रुपये) तथा Vivo X90 Pro मॉडल MYR 4,999 (तकरीबन 95,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। वहीं, इंडिया में भी इन फोन्स का प्राइस इतना ही हो सकता है।

vivo X90 and X90 Pro launched globally coming to India soon

Vivo X90 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबली)

  1. वीवो एक्स90 और एक्स90 प्रो 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। वहीं, यह Q9 Ultra-Vision AMOLED पैनल स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
  2. दोनों ही स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 1300निट्स ब्राइटनेस व 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं।
  3. इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोंस में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 9200 प्रोसेसर से लैस हैं जो 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
  4. एंड्रॉयड 13 के साथ एक्स90 में जहां फनटचओएस 13 है। वहीं एक्स90 प्रो ओरिजनओएस 3 पर काम करते हैं। ये वीवो स्मार्टफोन 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
  5. एक्स90 में 50MP IMX866 प्राइमरी सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP पोर्टरेट लेंस दिया गया है।
  6. वहीं, एक्स90 प्रो 50MP IMX989 सेंसर के साथ 12MP IMX663 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP IMX758 पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसके अलावा दोनों में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट है।
  7. इतना ही नहीं दोनों वीवो स्मार्टफोन 5G SA/ NSA और Dual 4G VoLTE सपोर्ट करते हैं।
  8. पावर बैकअप के लिए Vivo X90 में जहां 4,810एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं Vivo X90 Pro स्मार्टफोन 4,870एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
  9. दोनों ही मोबाइल फोंस 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आते हैं। साथ प्रो मॉडल को 50वॉट वायरलेस चार्जिंग से लैस है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here