
Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y05e लॉन्च कर सकता है। यह Google Play Console डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके डिजाइन, प्रोसेसर और डिस्प्ले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इससे पहले यह डिवाइस FCC और TUV जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है, जिससे लग रहा है कि इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y05e Google Play Console लिस्टिंग
Google Play Console पर Vivo Y05e को V2606 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन की इमेज भी सामने आई है, जिसमें फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले देखा जा सकता है। हालांकि, स्क्रीन का साइज फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन फोन में 720 × 1600 पिक्सल HD+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। जिसकी स्क्रीन डेंसिटी 300dpi हो सकती है।
Unisoc T606 चिपसेट के साथ मिलेगा 4G सपोर्ट
लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y05e स्मार्टफोन में Unisoc UMS9230 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसमें दो ARM Cortex-A75 परफॉरमेंस कोर और छह ARM Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मिल सकता है। इन स्पेसिफिकेशंस को जानकर लगता है कि यह चिपसेट Unisoc T606 हो सकता है। इसका मतलब है कि Y05e 4G LTE स्मार्टफोन होगा और इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। साथ फोन में 4GB RAM के साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात सामने आई है।
5,050mAh बैटरी और 15W चार्जिंग
इससे पहले सामने आए FCC सर्टिफिकेशन के अनुसार, Vivo Y05e में 5,050mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है और OriginOS 6 पर काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth और Wi-Fi 5 का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, TUV सर्टिफिकेशन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की डिटेल्स आमने आई है।
जल्द हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
Google Play Console, FCC और TUV जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार सामने आने के बाद माना जा रहा है कि Vivo Y05e की ग्लोबल लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। हालांकि, फिलहाल यह स्मार्टफोन Bureau of Indian Standards (BIS) डेटाबेस पर सामने नहीं आया है। इसलिए भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, Vivo Y05e एंट्री-लेवल सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ अच्छा विकल्प बन सकता है, लेकिन ग्राहकों को 5जी की कमी खल सकती है। यदि ग्राहक सस्ता 4जी ऑप्शन देख रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। वहीं, इससे बेहतर अनुभव चाहिए तो Realme, Motorola, Samsung और OnePlus के फोंस देख सकते हैं। हम आपको आगे भी आगामी वीवो फोन का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










