
Vivo Y05e कुछ ही दिनों पहले गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया था जहां मोबाइल की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं अब कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। वीवो वाई05ई साउथ अफ्रीकन मार्केट में उतार दिया गया है जहां यह मोबाइल एंट्री लेवल स्पेक्स के साथ आया है। यह वीवो का सस्ता स्मार्टफोन है जिसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y05e प्राइस
वीवो वाई05ई स्मार्टफोन को दक्षिण अफ्रीका की फेमस ई-कॉमर्स साइट वोडाकॉम के जरिये पेश किया गया है। यहां मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लिस्ट किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB storage दी गई है। Vivo Y05e का रेट 2499 साउथ अफ्रीकन रांड है जो इंडियन करंसी अनुसार 14,500 रुपये के करीब है।
यह मोबाइल RAM expansion तकनीक के साथ आया है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत (4जीबी+4जीबी) देती है। वीवो वाई05ई 4जी स्मार्टफोन को विदेशी बाजार में Green कलर में पेश किया गया है। Vivo Y05e 4G इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
Vivo Y05e स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई05ई को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इसमें नैरो बेजल्स और चौड़ा चिन पार्ट मिलेगा। इस मोबाइल की थिकनेस 76.95mm है और वजन 199 ग्राम है। कंपनी ने इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है जो स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है।
Vivo Y05e 4G Smartphone को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Unisoc T606 दिया गया है। 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया RAM expansion तकनीक के साथ यह सस्ता वीवो फोन 8जीबी रैम की ताकत से लैस हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई05ई के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह कम कीमत वाला वीवो का फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और USB-C पोर्ट के साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Vivo Y05e स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5150mAh battery सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह बैटरी कुछ छोटी महसूस हो सकती है। हालांकि वीवो ने इस फोन के साथ 4 साल की बैटरी हेल्थ का दावा भी किया गया है। बताते चलें कि यह वीवो फोन military-grade सर्टिफाइड है जो इसे ड्रॉप रेजिस्टेंस बनाता है। यानी गलती से हाथ से छूट कर फोन जमीन पर गिर भी गया, तो भी इसके सुरक्षित रहने के चांस ज्यादा हैं।









