वीवो बना रही है कम प्राइस वाला सस्ता मोबाइल vivo Y05i, डिटेल्स आ गई सामने

Join Us icon

वीवो ने अप्रैल महीने में सस्ता स्मार्टफोन vivo Y05 इंडिया में लॉन्च किया था जो 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। इस कम कीमत वाले मोबाइल में बड़ी 6500mAh बैटरी लगी है। ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का vivo Y05e भी पेश किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर वाई05 सीरीज का नया और तीसरा मॉडल vivo Y05i भी अब सामने आ गया है जिसे गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है।

vivo Y05i डिटेल्स

वीवो वाई05ई को गूगल प्ले कंसोल पर vivo V2556 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां मोबाइल के मार्केटिंग नेम vivo Y05i का खुलासा भी हो गया है। लिस्टिंग में सामने आया है कि यह अपकमिंग वीवो फोन spreadtrum ums9230 चिपसेट के साथ लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का कोडनेम है जो एंट्री लेवल मोबाइल्स में काम करता है।

Unisoc T606 चिपसेट में 6 Cortex-A55 कोर और 2 Cortex-A75 कोर शामिल हैं। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लिस्टिंग के साफ हो गया है कि यह सस्ता वीवो फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ओएस पर लाया जाएगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali G57 जीपीयू दिया गया है।

vivo Y05i 4G को गूगल प्ले कंसोल पर 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एचडी+ डिस्प्ले पर बना मोबाइल बताया गया है। वहीं लिस्टिंग में सामने आई फोटो से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसपर 300DPI का सपोर्ट मिलेगा। फोन में नैनो बेजल्स वाली डिस्प्ले दी गई है जिसपर हल्का चौड़ा चिन पार्ट भी मौजूद है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही इस सस्ते वीवो फोन को मार्केट में उतार देगी।

vivo Y05 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई05 का प्राइस 12,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह सस्ता वीवो फोन Extended RAM तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।

vivo Y05

vivo Y05 4G स्मार्टफोन 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए vivo Y05 4G फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6500mAh battery और 15वॉट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। बताते चलें कि यह Military-Grade ड्यूरेबल बॉडी पर बना है और इसे IP65 रेटिंग भी प्राप्त है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here