सस्ता vivo 5G फोन खरीदने का आखिरी मौका! बाद में 6000 रुपये महंगा पड़ सकता है यह मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/vivo-y11-5g-price.jpg

वीवो ने मार्च महीने में सस्ता 5जी फोन vivo Y11 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह उस वक्त 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आया था जिसमें 6500mAh battery, 120Hz डिस्प्ले और 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत दी गई है। लेकिन अब इस मोबाइल पर भी प्राइस हाइक की मार पड़ी है। कुछ सप्ताह पहले भी इस स्मार्टफोन का दाम बढ़ा था और अब फिर से कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन की कीमत बढ़ा दी है।

vivo Y11 5G प्राइस

पहले लॉन्च प्राइस पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB Storage के साथ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 16,999 रुपये में लाया गया था। लेकिन नए प्राइस हाइक के बाद इस फोन की कीमत में कुल 6,000 रुपये तक का इजाफा हो चुका है। बार-बार बढ़ रही कीमतों के बाद अब इस सस्ते वीवो 5जी फोन का स्टार्टिंग प्राइस 19,999 रुपये हो चुका है।

64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 से बढ़कर 19,999 रुपये पहुंच चुकी है। यानी 5,000 रुपये का प्राइस हाइक। वहीं 16,999 रुपये में लॉन्च हुए 128GB मेमोरी वाले फोन का रेट बढ़कर 22,999 रुपये हो गया है। इस स्टोरेज वेरिएंट पर अब तक 6,000 रुपये का प्राइस हाइक हो चुका है।

वैसे दिलचस्प बात यह है कि ताजा प्राइस हाइक अभी ऑफलाइन मार्केट के कुछ ही सर्किल्स में लागू हुआ है। खबर लिखे जाते वक्त कंपनी वेबसाइट पर vivo Y11 5G के दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 17,999 रुपये और 20,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। यानी अगर आप ये वाला वीवो का सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इसे आखिरी मौका कहा जा सकता है। क्या पता आने वाले कुछ ही दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी फोन की कीमत बढ़ जाए।

vivo Y11 5G स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो वाई11 5जी फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस सस्ते वीवो 5जी फोन में टीयूवी सर्टिफाइड आई-केयर स्क्रीन दी गई है जो लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाती है।

इस सस्ते वीवो 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए वीवो वाई11 5जी को तगड़ी 6500mAh battery से लैस किया है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 48 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक टाइम और 80 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग टाइम दे सकता है। वहीं vivo Y11 5G को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

vivo Y11 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y11 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस वीवो फोन को 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर लाया गया है जिसके चलते स्मार्टफोन के जमीन पर गिरने पर भी नुकसान नहीं होगा। वहीं मोबाइल में यूजर्स को Circle to Search, AI Photo Enhance और Google Gemini जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।