बजट 5G सेगमेंट में एंट्री ले सकते हैं Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G, सर्टिफिकेशन साइट पर हुए स्पॉट

Join Us icon

Vivo अपनी बजट Y-सीरीज को आगे बढ़ा सकता है। इसमें दो नए स्मार्टफोन Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G लॉन्च हो सकते हैं। जिन्हें यूएई की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर 91mobiles ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग से इनके मॉडल नंबर V2575 (Y11 5G) और V2553 (Y21 5G) की पुष्टि हुई है, जिससे लगता है कि इनका ग्लोबल लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

दोनों डिवाइस को इससे पहले मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। यानी फोन कई ग्लोबल देशों आने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, इन सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन Vivo की Y-सीरीज एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जहां बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉरमेंस और किफायती कीमत को आगे रखा जाता है।

vivo-y11-y21-5g-tdra-certification

पिछले महीने ग्लोबली Vivo Y31d आया है। इसमें भी कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिले हैं। यह 7,200mAh की बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, अब Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G भी सस्ते में शानदार खूबियों के साथ एंट्री ले सकते हैं।

Vivo के Y-लाइनअप में आमतौर पर Y21, Y11 से ऊपर रहता है। ऐसे में उम्मीद है कि Y21 5G में बेहतर चिपसेट या ज्यादा सक्षम कैमरा सेटअप मिल सकता है। जबकि Y11 5G ज्यादा किफायती विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है, इसलिए हमें और जानकारी आने का इंतजार करना होगा।

अगर यह स्मार्टफोंस भारत में लॉन्च होते हैं, तो इन्हें पहले से मौजूद कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। बजट 5G सेगमेंट में Redmi 15C 5GSamsung Galaxy F70e और Realme की P-सीरीज जैसे विकल्प मौजूद हैं। 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होने पर Y11 5G और Y21 5G पहली बार 5G लेने वाले ग्राहकों और पुराने 4G फोन से अपग्रेड करने वालों को लुभा सकते हैं।

भारत में Vivo का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन फिलहाल Vivo Y19 है, जो मई 2025 में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके अलावा Vivo Y19s और Vivo T4 Lite 5G जैसे बजट विकल्प भी मौजूद हैं।

उम्मीद है कि Vivo आने वाले दिनों में आगामी Vivo Y11 5G और Y21 5G की आधिकारिक लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस का ऐलान कर सकता है। इनके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here