Vivo Y21d का डिजाइन और फीचर्स लीक, लॉन्च से पहले ही आया सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/vivo-y21d-google-play-console-specs-design.jpg

Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसमें Vivo Y21d आने की उम्मीद है। यह फोन गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस और गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इन नई लिस्टिंग्स से फोन का डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y21d का मॉडल नंबर V2520 सामने आया है इसमें 6GB रैम वैरियंट मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस Android 15 OS पर काम कर सकता है। डेटाबेस के अनुसार इसमें Unisoc T606 चिपसेट हो सकता है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें इसका रीब्रांडेड वर्जन Unisoc T7200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में ARM Mali G57 GPU और 720×1608 पिक्सल HD+ डिस्प्ले (300 DPI स्क्रीन डेंसिटी) के साथ आने की उम्मीद है।

डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में सामने आई इमेज से पता चलता है कि Vivo Y21d में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। जिसके बीचों-बीच सेंटर पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। फोन के चारों ओर पतले बेजल्स और नीचे की तरफ थोड़ा मोटा चिन देखा जा सकता है। वहीं, राइट साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आते हैं।

Google Play Console Supported Devices List में इस फोन का नाम ‘Y21d’ और मॉडल नंबर ‘V2520’ सामने आया है। इसके अलावा V2524 और V2535 जैसे दो और मॉडल नंबर भी डेटाबेस में दिखाई दिए हैं जो इसके अलग वैरियंट या फिर रीजनल वर्जन बनकर आ सकते हैं।

Vivo Y21d की अब तक आई खूबियां देखकर लगता है कि यह ग्लोबल मार्केट में सस्ते दाम में एंट्री ले सकता है। इसलिए इसका मुकाबला अन्य एंट्री लेवल डिवाइस Redmi 14C, realme Narzo N55 और Itel Zeno 20 से हो सकता है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो कम बजट में बेहतर डिजाइन, फीचर्स और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पसंद करते हैं।

यदि आप अभी तुरंत नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्केट में पहले से ही मौजूद ऑप्शंस को आगे रख सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास कुछ हफ्तों या महीने का समय है और आप वीवो डिवाइस ही चाहते है तो Y21d का इंतजार किया जा सकता है।